CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज...
Spread the loveरायपुर। सूरजपुर जिले के ओडग़ी विकासखंड...
Spread the love00 मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में...
मुंबई, 13 नवंबर, 2025: एंजेल वन लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, एंजेल वन एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड ने एंजेल वन निफ्टी टोटल मार्केट मोमेंटम क्वालिटी 50 ईटीएफ और एंजेल वन निफ्टी टोटल मार्केट मोमेंटम क्वालिटी 50 इंडेक्स फंड के लॉन्च की घोषणा की; ये निफ्टी टोटल मार्केट इंडेक्स पर आधारित पहली स्मार्ट बीटा योजनाएं हैं, जो निवेशकों को निष्क्रिय निवेश के दायरे के तहत व्यापक बाज़ार में निवेश का अवसर प्रदान करती हैं।
नई फंड पेशकशें (एनएफओ) 3 नवंबर, 2025 को अभिदान (सब्सक्रिप्शन) के लिए खुलेंगी और 17 नवंबर, 2025 को बंद होंगी।
दोनों योजनाएं निफ्टी टोटल मार्केट मोमेंटम क्वालिटी 50 इंडेक्स के प्रदर्शन का अनुसरण करने के लिए तैयार की गई हैं, जिसमें बड़ी, मध्यम, छोटी और माइक्रोकैप खंड की 750 कंपनियों के समूह से चुने गए शीर्ष 50 स्टॉक शामिल हैं। स्टॉक का चयन संयुक्त गति (मोमेंटम) और गुणवत्ता स्कोर पर आधारित है, जो निवेशकों को बाज़ार में भागीदारी के लिए विविध, नियम-आधारित और पारदर्शी दृष्टिकोण प्रदान करता है।
एंजेल वन एएमसी के कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्यकारी, श्री हेमेन भाटिया ने इस योजना के लॉन्च के अवसर पर कहा, “इन नए लॉन्च से स्पष्ट है कि हम निवेशकों को बाज़ार में भागीदारी के पारदर्शी और किफायती तरीके प्रदान करने प्रति अपनी प्रतिबद्धता जारी रखे हुए हैं। एंजेल वन निफ्टी टोटल मार्केट मोमेंटम क्वालिटी 50 ईटीएफ और इंडेक्स फंड को विभिन्न कारकों (फैक्टर) और नियमों पर आधारित दृष्टिकोण के ज़रिये रिटर्न प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है जो दीर्घकालिक पूंजी वृद्धि का समर्थन करता है। एंजेल वन एएमसी में, हम ऐसे निवेश समाधानों के ज़रिये निवेशकों को सशक्त बनाने पर ध्यान देते हैं जो निष्क्रिय योजना पेशकशों का उपयोग कर दीर्घकालिक संपत्ति का सृजन कर सकें।”
मुख्य विशेषताएं
ये योजनाएं विभिन्न बाजार पूंजीकरण वाली 750 कंपनियों में से चुनिंदा 50 शेयरों में विविधीकृत निवेश प्रदान करती हैं, विभिन्न कारकों को ध्यान रखती हैं जिसके तहत मोमेंटम (कीमत की मज़बूती) और गुणवत्ता (कंपनी के मूल सिद्धांत) दोनों पर विशेष ज़ोर दिया जाता है। ये योजनाएं अर्ध-वार्षिक आधार पर पुनर्संतुलन और बिना किसी निकास भार के साथ किफायती, नियम-आधारित और पारदर्शी निवेश रणनीति प्रदान करती हैं। एंजेल वन निफ्टी टोटल मार्केट मोमेंटम क्वालिटी 50 ईटीएफ के लिए एनएफओ के दौरान न्यूनतम आवेदन राशि ₹1,000 है और उसके बाद ₹1 के गुणकों में निवेश किया जा सकता है। एंजेल वन निफ्टी टोटल मार्केट मोमेंटम क्वालिटी 50 इंडेक्स फंड ₹250 प्रति दिन, साप्ताहिक या पाक्षिक योजनाओं के लिए ₹500, मासिक के लिए ₹1,000 और त्रैमासिक योगदान के लिए ₹3,000 से शुरू होने वाले लचीले एसआईपी विकल्प प्रदान करता है।
