CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज...
Spread the loveरायपुर। सूरजपुर जिले के ओडग़ी विकासखंड...
Spread the love00 मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में...
लखनऊ,। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। लंबे अंतराल के बाद लखनऊ से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रस अल खैमाह के लिए सीधी उड़ान एक बार फिर शुरू होने जा रही है। एयर इंडिया ने घोषणा की है कि यह उड़ान 8 दिसंबर से दोबारा शुरू होगी और इसके लिए टिकट बुकिंग भी आरंभ कर दी गई है। एयरलाइन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, फ्लाइट नंबर आईएक्स 124 लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को रात 9:10 बजे रवाना होगी। यह विमान रात 12:30 बजे रस अल खैमाह पहुंचेगा। वहीं वापसी की उड़ान आईएक्स 125 रस अल खैमाह से मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रात 1:30 बजे उड़ेगी और सुबह 6:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। एयर लाइन के अधिकारियों ने बताया कि इस उड़ान के दोबारा शुरू होने से न केवल उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले प्रवासी भारतीयों को सुविधा मिलेगी, बल्कि पर्यटन और व्यापारिक यात्राओं को भी बढ़ावा मिलेगा। रस अल खैमाह, यूएई का एक प्रमुख औद्योगिक और पर्यटन केंद्र है, जहां बड़ी संख्या में भारतीय कामकाजी और व्यवसायिक समुदाय के लोग रहते हैं।
