CG : गांव में सात दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, 100 साल पुरानी मान्यता के पीछे छिपी है अनोखी कहानी..!
Spread the loveधमतरी। देशभर में जहां कार्तिक अमावस्या...
Spread the loveधमतरी। देशभर में जहां कार्तिक अमावस्या...
Spread the loveकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
Spread the loveरायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने राजधानी...
नई दिल्ली,। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपनी दो दिवसीय भूटान यात्रा समाप्त कर दिल्ली लौट आए। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वे बिना किसी देरी के दिल्ली ब्लास्ट में घायल लोगों से मिलने के लिए सीधे एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे। पीएम मोदी ने घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके उपचार की जानकारी ली। अस्पताल में प्रधानमंत्री मोदी ने घायलों से बातचीत की, जहां कई घायलों ने विस्फोट के वक्त की भयावह स्थिति का ब्योरा उन्हें बताया। पीएम मोदी ने हर संभव सहायता का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार घायलों के इलाज और पुनर्वास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। गौरतलब है कि सोमवार को दिल्ली में हुए इस भीषण विस्फोट में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हैं। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। यहां बताते चलें कि भूटान में अपने दौरे के दौरान भी प्रधानमंत्री मोदी ने इस हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की थी। उन्होंने मंगलवार को थिम्फू के चांगलिमिथांग उत्सव मैदान में सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि दिल्ली विस्फोट के सभी षड्यंत्रकारियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा था, दिल्ली में हुए भयावह विस्फोट ने हम सभी को स्तब्ध कर दिया है। मैं पीड़ितों की वेदना को समझता हूं और इस कठिन घड़ी में पूरा देश उनके परिवारों के साथ खड़ा है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने यह भी बताया था, कि उन्होंने सोमवार रातभर सुरक्षा एजेंसियों और जांच अधिकारियों के साथ बैठक की थी। उन्होंने कहा, हमारी एजेंसियां साजिश की तह तक जाएंगी और किसी भी षड्यंत्रकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा। भूटान यात्रा के दौरान मोदी ने भारत-भूटान संबंधों को और मजबूत करने के लिए कई समझौतों पर चर्चा की थी। हालांकि, दिल्ली लौटते ही उन्होंने प्राथमिकता के तौर पर हादसे के घायलों से मुलाकात की, जिससे यह संदेश गया कि सरकार हर पीड़ित के साथ खड़ी है।
