मध्य प्रदेश में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, 31 जिलों में बदलेगा मौसम, 29 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी
Spread the love अगले चार दिन बदला रहेगा...
Spread the love अगले चार दिन बदला रहेगा...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के...
Spread the loveरायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन...
भानुप्रताप मेश्राम का बिल हुआ कम, प्राप्त हुई अतिरिक्त आय
रायपुर, 08 नवम्बर 2025
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अब जन-जन तक पहुँचने लगी है। शहर के सिविल लाइन निवासी श्री भानुप्रताप मेश्राम ने इस योजना का लाभ लेकर अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता की रूफटॉप सोलर यूनिट स्थापित की है।
इस योजना के तहत उन्हें केंद्र सरकार से 78,000 रूपए एवं राज्य सरकार से 30,000 रूपए की सब्सिडी प्राप्त हुई, जिससे सौर संयंत्र की लागत में काफी कमी आई। केवल तीन माह में ही श्री मेश्राम ने 1078 यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन किया, जिसमें से 612 यूनिट स्वयं उपभोग में लाई गई और 466 यूनिट बिजली विभाग को विक्रय की गई। उन्होंने बताया कि उन्हें इस योजना की जानकारी समाचार पत्रों से मिली। योजना से मिले लाभ पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कृ इस योजना से मेरे घर की बिजली का बिल लगभग शून्य हो गया है और अतिरिक्त उत्पादन से आय भी हो रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि इस योजना का लाभ लें और प्रधानमंत्री जी के एक करोड़ घरों में सोलर पैनल लगाने के लक्ष्य में सहभागी बनें।
गौरतलब है कि सोलर यूनिट लगने से पहले श्री मेश्राम का मासिक बिजली बिल औसतन 300 रूपए आता था, जो अब पूरी तरह समाप्त हो गया है। साथ ही अतिरिक्त सौर ऊर्जा बेचकर उन्हें आय भी प्राप्त हो रही है। इस तरह मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन की बदौलत खैरागढ़ के नागरिक अब न सिर्फ ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बन रहे हैं, बल्कि हरित ऊर्जा उत्पादन में भी योगदान दे रहे हैं।
