2 नवंबर का पंचांग: दोपहर 12:06 बजे तक रहेगा ‘शुभ योग’, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 2 November 2026:...
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
पटना : पटना एयरपोर्ट पर एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब चुनावी मैदान में अलग-अलग पार्टियों के लिए प्रचार कर रहे दो भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और मनोज तिवारी आमने-सामने आ गए. मनोज तिवारी जहां बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करने जा रहे थे, वहीं आरजेडी उम्मीदवार खेसारी लाल यादव भी उसी वक्त एयरपोर्ट पहुंचे. जैसे ही खेसारी ने मनोज तिवारी को देखा, वे तुरंत उनके पास गए और पैर छूकर प्रणाम किया. दोनों कलाकारों ने हंसते हुए एक-दूसरे को गले लगाया. यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगे. राजनीतिक मतभेदों के बावजूद दोनों कलाकारों के इस आपसी सम्मान और सौहार्द्र का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है.
