उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, अमित शाह ने सौंपा सम्मान
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love रतलाम, 06 नवंबर । मध्य...
Spread the love लखनऊ, 06 नवंबर । उत्तर...
इंदौर, : देवउठनी एकादशी (देव उठनी ग्यारस) के शुभ अवसर पर रविवार, 2 नवम्बर 2025 को इंदौर के धीरज नगर, रोबोट स्क्वायर में खाटू श्याम बाबा का भव्य भजन संध्या एवं जन्मोत्सव समारोह अत्यंत श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
भक्तिमय वातावरण में आयोजित इस दिव्य कार्यक्रम में हजारों श्याम भक्तों ने भाग लेकर बाबा श्याम के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद पुष्पेंद्र पाटीदार एवं प्रांत संगठन मंत्री, बजरंग दल, श्री खगेन्द्र भार्गव जी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पार्षद पुष्पेंद्र पाटीदार ने कहा कि “खाटू श्याम जी के भजनों से न केवल वातावरण भक्तिमय होता है, बल्कि समाज में प्रेम, एकता और सकारात्मकता का संचार भी होता है। ऐसे आयोजन इंदौर की सांस्कृतिक पहचान को और सशक्त बनाते हैं।” बाबा श्याम जी केवल भक्ति का प्रतीक नहीं, बल्कि कलियुग में धर्म का मार्ग दिखाने वाले हैं। महाभारत काल में तीन बाणों से युद्ध समाप्त करने की शक्ति रखने वाले बाबा आज भी हर दुखी मन का सहारा हैं। जो सच्चे भाव से उन्हें पुकारता है, श्याम बाबा उसकी रक्षा अवश्य करते हैं।”

वहीं खगेन्द्र भार्गव जी ने कहा कि “श्याम भक्ति आत्मा की अनुभूति का सर्वोच्च माध्यम है। जब युवा इस तरह के आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं, तो यह आने वाली पीढ़ियों के संस्कारों को मजबूती देता है। बाबा श्याम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।”
इस भजन संध्या में प्रसिद्ध महागायक एवं श्याम भक्त शिवम रावल (खरगोन) तथा राठौड़ सिस्टर्स (इंदौर) ने अपनी मधुर वाणी में एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए, जिन पर श्याम प्रेमियों ने झूमकर भक्ति रस का आनंद लिया।
कार्यक्रम के दौरान बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार, इत्र वर्षा, पुष्प वर्षा, और छप्पन भोग का दिव्य आयोजन हुआ, जिससे संपूर्ण परिसर भक्तिरस में सराबोर हो गया।
इस सफल आयोजन में भोला, शिव अटोदे, चेतन बिल्वे, गौरव बामनिया, ध्रुव नागराज, सुनील मालवीय, सुमित मालवीय, देवेंद्र चौरसिया, दीपक सेंगर, बलराम राठौड़, निखिल सोनी एवं गौरव चंदेल का विशेष योगदान रहा। इन सभी श्याम भक्तों ने प्रेम, समर्पण और अनुशासन के साथ इस कार्यक्रम को एक यादगार स्वरूप दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों ने बाबा श्याम जी के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया और बाबा श्याम जी से लोक कल्याण का आशीर्वाद मांगा।
