Aaj ka Panchang 30 October 2026: आज गणपति बप्पा की करें पूजा, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 30 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 30 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Rashifal 30 October 2026:...
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
मुख्य अतिथि श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ
विभिन्न विभागों के स्टालों में लगाए गए प्रदर्शनी अवलोकन कर हितग्राहियों को प्रमाण पत्र एवं चेक का किया वितरण
बालोद, 03 नवंबर 2025
राज्य अनुसूचित जाति प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25वें वर्ष के अवसर पर जिला मुख्यालय बालोद के स्वर्गीय सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में 02 नवंबर को आयोजित रजत राज्योत्सव समारोह का भव्य एवं रंगारंग शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री कोर्सेवाड़ा ने छत्तीसगढ़ ज्ञान दायिनी मां सरस्वती एवं महतारी के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री कोर्सेवाडा ने 25 वर्ष के अवधि के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य में हुए विकास कार्यों को अत्यंत अभूतपूर्ण बताते हुए वर्तमान केंद्र एवं राज्य सरकार के कार्यों की भूरी-भूरी सराहना की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री कोर्सेवाड़ा एवं अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा विकास कार्यों के प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। इस दौरान अतिथियों ने शासन के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों को चेक एवं प्रमाण पत्र भी वितरण किया। समारोह में संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष श्री यज्ञदत्त शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री कमलेश सोनी, पूर्व विधायक श्री राजेंद्र राय, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख एवं श्री केसी पवार एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल, वन मंडल अधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं श्री नूतन कंवर, एडिशनल एसपी श्रीमती मोनिका ठाकुर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं आम नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। इस अवसर पर स्थानीय लोक कलाकारों एवं विद्यार्थियों ने नैनाभिराम सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से अतिथियों एवं दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।
मुख्य अतिथि श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के अपने 25 वर्ष के सफर में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करते हुए प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में एक सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत के नव निर्माण हेतु किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बालोद जिला प्रशासन के बेहतर कार्यों के फलस्वरुप बालोद जिले को देश का पहला बाल विवाह मुक्त जिला बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही बालोद जिला जल संचयन एवं जन भागीदारी के कार्य में बेस्ट परफॉर्मिंग जिले के रूप में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। निश्चित रूप से यह उपलब्धि संपूर्ण बालोद जिले के लिए यह गौरव की बात है। इस अवसर पर उन्होंने 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ राज्य में हुए विकास कार्यों को अतुलनीय बताते हुए छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लिए पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण की परिकल्पना को साकार करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एवं महतारी वंदन योजना जैसे जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर राज्य के मेहनतकश किसानों एवं हमारे माताओं एवं बहनों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने का पुनीत कार्य किया जा रहा है। श्री कोर्सेवाड़ा ने कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के कुशल नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की भी भूरी भूरी सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने संपूर्ण बालोद जिले वासियों के राज्योत्सव के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त किया कि बालोद जिला प्रत्येक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए देश एवं प्रदेश का अग्रणी जिला बनेगा।
