विजय नगर में 61 फीट ऊंचे रावण का दहन, भजन संध्या और आतिशबाजी के साथ संपन्न हुआ दशहरा उत्सव
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the loveनई दिल्ली में आयोजित संगीत नाटक...
Spread the loveमां दुर्गा के दर्शन कर माता...
अम्बिकापुर, 03 नवम्बर 2025
कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अम्बिकापुर के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा गठित राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 30 अक्टूबर 2025 को अम्बिकापुर के मायापुर के ठनगनपारा स्थित एस.जे.हेल्थ केयर हॉस्पिटल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
टीम में नायाब तहसीलदार अम्बिकापुर श्री लकेश्वर सिरदार, नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत डॉ राजेश भजगावली, नोडल अधिकारी नर्सिंग होम एक्ट डॉ पी. के.सिन्हा शामिल थे। इस दौरान पाया गया कि अस्पताल द्वारा नर्सिंग होम एक्ट में विहित धाराओं, मापदण्डों एवं नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है जांच के दौरान कई कमियां पायी गई। जिसके आधार पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा एस.जे.हेल्थ केयर हॉस्पिटल के संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिसमें निरीक्षण बिंदुओं पर अपना स्पष्टीकरण 03 कार्य दिवस के भीतर प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया है। स्पष्टीकरण समय सीमा में अप्राप्त होने एवं संतोषजनक जवाब नहीं होने पर नर्सिंग होम एक्ट के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही किया जाएगा।
