उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, अमित शाह ने सौंपा सम्मान
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love रतलाम, 06 नवंबर । मध्य...
Spread the love लखनऊ, 06 नवंबर । उत्तर...
मुख्य अतिथि श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत अनेक हितग्राहियों को किया लाभान्वित
बालोद, 03 नवंबर 2025
छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूरा होनेे के उपलक्ष्य में रजत जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव समारोह शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओें से लाभान्वित जिले के हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा रहा। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर रविवार 02 नवंबर को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने विभागों के प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को चेक सामग्री एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर उन्हें शुभकामनाएं भी दी। इसके अंतर्गत मुख्य अतिथि श्री कोर्सेवाड़ा एवं अतिथियों ने गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कचांदुर निवासी मत्स्य पालक कृषक श्री छबिलाल ढीमर को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत जीवित मछलियों के विक्रय हेतु कुल 10 लाख रूपये की लागत की चार पहिया वाहन प्रदान किया गया। इस योजना के अंतर्गत मत्स्य पालक कृषक श्री छबिलाल ढीमर को कुल लागत की 40 प्रतिशत यानी 04 लाख रूपये की राशि का अनुदान भी प्राप्त हुआ है। इस दौरान अतिथियों के द्वारा गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम चिचबोड़ निवासी श्री संतोष निषाद, डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम गुजरा निवासी श्रीमती बिंदा बाई एवं बालोद विकासखण्ड के ग्राम पर्रेगुड़ा निवासी श्री लाल सिंह ठाकुर एवं गुरूर विकासखण्ड के ग्राम सोरर निवासी श्री जतिन ढीमर को 10-10 लाख रूपये लागत की 01-01 नग मछली जाल प्रदान किया गया। इसी तरह गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम चिचबोड़ निवासी श्री पवन साहू, डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम गुजरा निवासी श्रीमती सुलोचना तारम, बालोद विकासखण्ड के ग्राम पर्रेगुड़ा निवासी श्री गौरसिंह निषाद एवं गुरूर विकासखण्ड के ग्राम सोरर निवासी श्री पंचुराम को 06-06 हजार रूपये लागत की आईसबाॅक्स प्रदान किया गया। इस दौरान राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष श्री यज्ञदत्त शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री कमलेश सोनी, पूर्व विधायक श्री राजेंद्र राय, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख एवं श्री केसी पवार एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल, वन मंडल अधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं श्री नूतन कंवर, एडिशनल एसपी श्रीमती मोनिका ठाकुर एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
