मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन, पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास
Spread the loveसरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति...
Spread the loveसरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति...
Spread the love ग्वालियर, 18 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love – महानवमी एवं विजयादशमी की...
बिलासपुर, 2 नवंबर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के जूनापारा चाैकी क्षेत्र अंतर्गत तखतपुर में एक पति ने अपनी पत्नी को घरेलू विवाद के कारण मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित पति को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुक्षार आरोपित मिथुन मेहर और उसकी पत्नी सीमा मेहर के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मिथुन पूर्व में भी सीमा पर मारपीट करता रहा है। बीती रात विवाद इतना बढ़ गया कि उसने गुस्से में पत्नी का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। मौके पर ही सीमा ने दम तोड़ दिया।
पड़ोसियों ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे, लेकिन किसी ने इतनी भयावह परिणति की कल्पना नहीं की थी। फिलहाल, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मर्चुअरी भेज दिया और आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
