उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, अमित शाह ने सौंपा सम्मान
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love रतलाम, 06 नवंबर । मध्य...
Spread the love लखनऊ, 06 नवंबर । उत्तर...
ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (IIC) के अंतर्गत डी.एम. एंटरप्राइजेज फ्लाई ऐश ब्रिक प्लांट का औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण का समन्वयन सुश्री वंदना राजोरिया एवं संयोजन सुश्री चैताली गंगवाल द्वारा किया गया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को सतत एवं पर्यावरण-अनुकूल निर्माण सामग्रियों से परिचित कराना था।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने फ्लाई ऐश ईंटों के निर्माण की प्रक्रिया जैसे मिश्रण, मोल्डिंग, क्यूरिंग एवं परीक्षण के विभिन्न चरणों का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने फ्लाई ऐश ईंटों के सुदृढ़ता, टिकाऊपन, ऊर्जा दक्षता एवं अपशिष्ट उपयोग जैसे लाभों को समझा। इस भ्रमण ने विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान और औद्योगिक व्यवहार के बीच सेतु प्रदान किया तथा उन्हें नवाचार आधारित एवं सतत निर्माण तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
