जनगणना निदेशक ने इंदौर जिले में जनगणना संबंधी कार्यों की सराहना की
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love न्यू मार्केट समेत कई इलाकों...
Spread the love भोपाल, 04 नवंबर । चक्रवाती...
नई दिल्ली, 23 अक्टूबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आसियान-भारत शिखर सम्मेलन को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। 26 से 28 अक्टूबर के बीच आयोजित इस दक्षिणी पूर्वी एशियाई देशों के समूह के शिखर सम्मेलन में इस बार प्रधानमंत्री के स्थान पर विदेश मंत्री भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा, “मेरे प्रिय मित्र, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ गर्मजोशी से बातचीत हुई। उन्हें मलेशिया की आसियान अध्यक्षता के लिए बधाई दी और आगामी शिखर सम्मेलनों की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में वर्चुअल रूप से शामिल होने और आसियान-भारत व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ बनाने के लिए उत्सुक हूँ।”
उल्लेखनीय है कि इस शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल होंगे। वहीं, बिहार चुनाव के चलते आने वाले कुछ दिनों में प्रधानमंत्री का काफी व्यस्त कार्यक्रम रहने वाला है।
