जनगणना निदेशक ने इंदौर जिले में जनगणना संबंधी कार्यों की सराहना की
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love न्यू मार्केट समेत कई इलाकों...
Spread the love भोपाल, 04 नवंबर । चक्रवाती...
धमतरी, 23 अक्टूबर । ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को मातर कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अखाड़चियों ने आकर्षक करतब दिखाए। ग्रामीण देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर परिवार की सुख समृ़द्धि की कामना की गई। जय बजरंग अखाड़ा पार्टी भटगांव के युवाओं ने करतब दिखाए।
भाईदूज के दिन अधिकांश गांवों में मातर कार्यक्रम होता है। इसका रोमांच देखते ही बनता है। ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों व रोमांचक खेलों को देखने शहरवासी गांवों का रूख करते हैं। शहर से लगे ग्राम भटगांव, खपरी, रांवा, कुर्रा सहित अन्य गांवों में मातर कार्यक्रम उल्लास के साथ मना। ग्राम भटगांव के रावण चौक में मातर कार्यक्रम मनाया गया। बच्चों,युवाओं व महिलाओं के लिए अलग-अलग कार्यक्रम रखा गया था। कुर्सी दौड़, मटका फोड़, दौड़ के अलावा रंगोली स्पर्धा का कार्यक्रम हुआ। अखाड़ा के कलाकारों ने अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए एक से एक स्टंट प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का आनंद ले रहे लोगों ने कलाकारों का ताली बजाकर उत्साह वर्धन किया। सभी कार्यक्रम में ग्रामीणों की सहभागिता देखते ही बनी।
इसी तरह अन्य गांवों में भी मातर कार्यक्रम की धूम रही। उस्ताद थानसिंग यादव भटगांव ने कहा कि सालों से परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। कार्यक्रम में दुर्गेश कुमार देवांगन, मोहन साहू, हीरालाल साहू, मोहित देवांगन, रोशन साहू, उमेश देवांगन, टीकम ध्रुव, रिखीराम साहू कोमल सिन्हा, तिलोचन साहू, यशवंत साहू, तेजराम साहू, सरपंच फागूराम साहू, वीणा साहू, डोमेश्वर साहू, यामिनी सिन्हा, गजेन्द्र कुमार नेताम, मनोज साहू, सविता यादव, तिलोचना साहू, नूतन साहू, मोतिम साहू, भोलाराम ध्रुव, यत्री साहू, बंटी देवांगन, खिलावन देवांगन, उर्वशी ध्रुव, तामेश्वरी साहू, वेदकुमार सिन्हा, योगेश्वर देवांगन, सुदामा देवांगन, लता देवांगन, सावित्री देवांगन, तुलाराम देवांगन, दुष्यंत साहू, महेश्वरी ध्रुव, राम ध्रुव सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
