छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the loveरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश...
Spread the love00 बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़ थीम पर...
केदारनाथ (उत्तराखंड), 23 अक्टूबर ।श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः 8ः30 बजे पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना एवं धार्मिक परम्पराओं के अनुसार शीतकाल के लिए बंद हो गए। कपाट बंद होने की प्रक्रिया प्रातः चार बजे विशेष पूजा-अर्चना के साथ प्रारम्भ हुई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन, पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीकेटीसी विजय थपलियाल और तीर्थ पुरोहितगण के अलावा श्रद्धालुगण मौजूद रहे।
कपाट बंद होने बाद बाबा केदारनाथ की डोली ने ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान किया है। डोली का प्रथम पड़ाव रामपुर में होगा। कल डोली गुप्तकाशी पहुंचेगी। 25 अक्टूबर को डोली अपने गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंच जाएगी।
