जनगणना निदेशक ने इंदौर जिले में जनगणना संबंधी कार्यों की सराहना की
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love न्यू मार्केट समेत कई इलाकों...
Spread the love भोपाल, 04 नवंबर । चक्रवाती...
विपुल अमृतलाल शाह एक ऐसे फिल्ममेकर हैं जिन्होंने दर्शकों को कई मनोरंजक फिल्में दी हैं। अपने प्रोडक्शन हाउस सनशाइन पिक्चर्स के तहत उन्होंने कई कल्ट फिल्मों की फिल्मोग्राफी तैयार की है। जब पूरा देश रोशनी का त्योहार दिवाली मना रहा है, उस समय विपुल शाह ने भी अपनी पत्नी शेफाली शाह और पूरी टीम के साथ यह पर्व मनाया। परंपरा को निभाते हुए, टीम ने लक्ष्मी नारायण और चोपड़ा पूजन की रस्में भी निभाईं।
टीम सनशाइन पिक्चर्स ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं, जिसमें विपुल शाह, उनकी पत्नी शेफाली शाह और पूरी टीम को ऑफिस में दिवाली मनाते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने कैप्शन में लिखा –
“हमारी सनशाइन फैमिली के साथ त्योहारों की रौशनी और भी जगमगाती है।
हमने अपनी वार्षिक लक्ष्मी नारायण और चोपड़ा पूजा के साथ दिवाली मनाई – एक परंपरा जो हमें आस्था और कृतज्ञता से जोड़ती है।
इस साल के लिए रौशनी, क्रिएटिविटी और साथ की शुभकामनाएं!”
[#SunshinePictures, #Bollywood, #FestiveVibes, #Family, #DiwaliVibes, #HappyDiwali, #Diwali2025]
🔗 https://www.instagram.com/p/DQD7uaMEzv7/?igsh=NHNsa25ldnVib3F5
इस बीच, विपुल अमृतलाल शाह अपनी आने वाली डायरेक्टोरियल फिल्म हिसाब की तैयारी में जुटे हैं, जो एक हाई-ऑक्टेन हीस्ट थ्रिलर है। इस फिल्म में जयदीप अहलावत और शेफाली शाह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। सनशाइन पिक्चर्स और जियो स्टूडियोज द्वारा निर्मित यह फिल्म 2025 की दूसरी छमाही में रिलीज़ होने की उम्मीद है।
