जनगणना निदेशक ने इंदौर जिले में जनगणना संबंधी कार्यों की सराहना की
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love न्यू मार्केट समेत कई इलाकों...
Spread the love भोपाल, 04 नवंबर । चक्रवाती...
भाेपाल, 22 अक्टूबर । भारत की मौजूदा राजनीति के ‘चाणक्य’ अमित शाह का आज यानी 22 अक्टूबर को जन्मदिन है। आज वे 61 साल के हो गए हैं। मप्र के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री शाह काे शुभकामनाएं दी है और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु हाेने की कामना की है।
मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने शुभकामना संदेश में कहा- हम सभी के मार्गदर्शक, जनप्रिय नेता, माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। राष्ट्र की सुरक्षा, सुशासन और लोककल्याण के प्रति आपका अटूट समर्पण प्रेरणादायक है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने केन्द्रीय मंत्री अमित शाह काे जन्मदिन पर शुभकामना देते हुए अपने संदेश में कहा कुशल संगठक, श्रेष्ठ रणनीतिकार, भारत के यशस्वी गृह व सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। बाबा महाकाल से आपके आरोग्यपूर्ण, सुयशपूर्ण एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।
