छपरा विधायक ने ब्रह्मपुर-बिशुनपुरा पथ की बदहाली पर पथ निर्माण मंत्री को सौपा पत्र
Spread the love सारण, 09 अक्टूबर । शहर...
Spread the love सारण, 09 अक्टूबर । शहर...
Spread the love सीवान, । दरौंदा थाना क्षेत्र...
Spread the loveAaj ka Panchang 10 October 2026:...
1126 गांवों के किसानों को मिलेगा 2 अरब 65 करोड़ से अधिक की राहत राशि
उज्जैन, 15 अक्टूबर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 19 अक्टूबर को उज्जैन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से सोयाबीन फसल को हुई क्षति की राहत राशि किसानों के बैंक खातों में वितरित करेंगे। गत दिनों अतिवृष्टि और जलभराव के कारण जिले में सोयाबीन की फसल को व्यापक नुकसान हुआ था।
अपर कलेक्टर शाश्वत शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा उज्जैन जिले के 1126 प्रभावित गांवों के किसानों को कुल 2 अरब 65 करोड़ 20 लाख 68 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। प्रभावित विकासखंडवार राशि का विवरण इस प्रकार है—।
उज्जैन के 124 गांव – ₹30 करोड़
कोठी महल के 14 गांव – ₹79 लाख 60 हजार
घट्टिया के 128 गांव – ₹28 करोड़ 50 लाख
खाचरौद के 110 गांव – ₹36 करोड़ 36 लाख 47 हजार
नागदा के 64 गांव – ₹23 करोड़ 61 लाख 74 हजार
उन्हेल के 50 गांव – ₹12 करोड़ 62 लाख 32 हजार
बड़नगर के 193 गांव – ₹35 करोड़
महिदपुर के 114 गांव – ₹25 करोड़
झारड़ा के 113 गांव – ₹25 करोड़
तराना के 114 गांव – ₹24 करोड़ 30 लाख 55 हजार
माकड़ौन के 102 गांव – ₹24 करोड़
राशि सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिल सके।
