धूड़’ (सैंडस्टॉर्म)’ के निर्माताओं ने जोधपुर में आयोजित की भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस; रिलीज़ से पहले राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित थ्रिलर को लेकर बढ़ा उत्साह
Spread the love‘ जयपुर, कलाम एकेडमी और समर...
Spread the love‘ जयपुर, कलाम एकेडमी और समर...
Spread the loveरायपुर – महिषासुर मर्दिनी आदिशक्ति दुर्गा...
Spread the loveइस दशहरे, ‘नई नवेली’ अच्छाई की...
प्रदेश में राजगढ़ में सबसे कम 14.4 डिग्री पहुंचा रात का तापमान
भोपाल, 15 अक्टूबर। मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई हो गई है, लेकिन आने वाले एक सप्ताह तक दक्षिणी हिस्से में हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। तीन दिन तक गरज चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के 10 जिलों में असर देखने को मिलेगा। वहीं, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर समेत बाकी के हिस्से में तेज धूप खिली रहेगी। मानसून की विदाई के साथ ही प्रदेश की रातें ठंड हो गई है। कई शहरों में रात का तापमान 20 से नीचे पहुंच गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिणी हिस्से के जिलों में हल्की बारिश का दौर बना रहेगा। आज बुधवार को बूंदाबांदी होने की संभावना है। 15, 16 और 17 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। बीते मंगलवार को मौसम साफ रहा, लेकिन बुधवार को गरज-चमक और बूंदाबांदी हो सकती है। इस बीच प्रदेश में रातें ठंडी हो गई है। हवा का रुख बदलने से ऐसा हो रहा है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है। इस वजह से उत्तरी हवा चल रही है और मध्यप्रदेश में ठंडक बढ़ा रही है।
सोमवार-मंगलवार की रात प्रदेश के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के नीचे आ गया। भोपाल में 16 डिग्री, इंदौर में 17.2 डिग्री, ग्वालियर में 18.2 डिग्री, उज्जैन में 18.8 डिग्री और जबलपुर में पारा 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह खंडवा में 15 डिग्री, राजगढ़ में 14.4 डिग्री, शिवपुरी में 16 डिग्री, नौगांव में 15.1 डिग्री, रीवा में 17.5 डिग्री, टीकमगढ़ में 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
