एचडी मेकअप
एचडी मेकअप थोड़ा भारी मेकअप होता है और यह है मेकअप करवा चौथ जो महिलाएं पहली बार रख रही हैं यानी जो नई दुल्हन बनी हैं उनके लिए एचडी मेकअप एकदम परफेक्ट है. यह मेकअप भारी लुक देगा और एचडी होने की वजह से इस मेकअप को आप कई घंटे तक अपने चेहरे पर रख सकती हैं. यह कहीं से भी फैलेगा नहीं और पसीना आने पर भी हटेगा नहीं. एचडी मेकअप के लिए खास एचडी प्रोडक्ट्स जैसे प्राइमर, फाउंडेशन, कंसीलर और पाउडर की जरूरत होती है. इन सबके अलावा ब्रॉन्ज़र, ब्लश, हाइलाइटर, लिपस्टिक, आइब्रो पेंसिल और आईशैडो जैसे अन्य मेकअप उत्पाद भी लगते हैं, जिन्हें ब्रश और स्पंज से अच्छी तरह ब्लेंड किया जाता है.
ब्राइडल मेकअप
ब्राइडल मेकअप से आप इसका मतलब समझ गई होंगी की दुल्हन का मेकअप जिस तरह दुल्हन शादी या इंगेजमेंट पर सजती हैं वैसा ही मेकअप आप करवा चौथ पर भी कर सकती हैं. घर बैठकर ब्राइडल मेकअप करने के लिए आपको ब्राइडल मेकअप किट में बेस मेकअप (फाउंडेशन, कंसीलर, प्राइमर, लूज़ पाउडर), आई मेकअप (आईशैडो पैलेट, आईलाइनर, काजल, मस्कारा), चेहरे के फीचर्स के लिए ब्लश और हाइलाइटर, लिप मेकअप (लिपस्टिक, लिप लाइनर) और मेकअप ब्रश और स्पंज होने चाहिए. इसी से यह पूरा मेकअप होगा.
पिस्टल मेकअप लुक्स
चौथे नंबर पर आता है पिस्टल मेकअप लुक्स. इसमें स्मोकी आई, नेचुरल निखार और आईशैडो का इस्तेमाल बखूबी किया जाता है, जो ब्लू टोन, हाई वेज ब्लड एंड बोल्ड रेड लिपस्टिक के साथ आपको खूबसूरत बना देगा. पिस्टल मेकअप लुक में आपको न्यूड मेकअप या नो मेकअप लुक की ही किट का ही इस्तेमाल करना होगा.
डेवी मेकअप
वहीं, अंतिम ट्रेंडिंग मेकअप है. डेवी मेकअप यह मेकअप देखने में काफी खूबसूरत लुक देता है. बॉलीवुड की अभिनेत्रियां इस मेकअप को ज्यादातर करवाती हैं, जो लंबे समय तक आपके चेहरे पर टिका रहता है और देखने में बेहद खूबसूरत निखार देता है. यह मेकअप काफी महंगा होता है, इसकी कीमत 7000 रुपए से शुरू होती है. इसे ड्यूई मेकअप भी कहते हैं. लुक लंबे समय तक टिकने वाली माना जाता है. इस मेकअप के लिए आप एचडी मेकअप के ही प्रोडक्ट को इस्तेमाल कर सकती हैं.