24 घंटे में ‘रामायण’ की अमेरिकी प्रीमियर एडवांस बुकिंग में 27% का उछाल, लॉस एंजिल्स प्रीमियर की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं का दिखा असर
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the loveमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम...
Spread the love उत्सव के पहले दिन साहित्य...
इंदौर 07 अक्टूबर 2025. इंदौर एयरपोर्ट एडवाइजरी कमिटी की बैठक मंगलवार को सांसद शंकर लालवानी जी की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर एयरपोर्ट निदेशक, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।बैठक में विमानतल पर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के साथ ही भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। यात्री सुविधाओं के उन्नयन, सुरक्षा सुदृढ़ीकरण, पार्किंग व्यवस्था में सुधार, नई उड़ान सेवाओं की शुरुआत, टर्मिनल विस्तार तथा एयर कार्गो सेवाओं के विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।बैठक में बताया गया कि एयर कार्गो सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है, और स्थानीय व्यापारिक संस्थानों के सहयोग से समर्पित कार्गो उड़ान प्रारंभ करने की योजना बनाई गई है, जिससे क्षेत्रीय व्यापार को नई गति मिलेगी। साथ ही, पार्किंग व्यवस्था एवं वाहन आवागमन के प्रबंधन को सुदृढ़ करने हेतु स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से नई व्यवस्था लागू करने पर सहमति बनी।
यात्रियों की सुविधा के लिए कई नई आधुनिक सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिनमें —
• वर्क स्टेशन विद चार्जिंग पोर्ट,
• 3-सीटर चेयर विथ चार्जिंग सुविधा,
• 4-सीटर बैठने की व्यवस्था,
• रिक्लाइनर सीटें,
• 45 मिनट की निशुल्क वाई-फाई सुविधा,
• तथा मनोरंजन हेतु टीवी स्क्रीन शामिल हैं।
बैठक में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के आगमन के दौरान कस्टम जांच प्रक्रिया में अनावश्यक औपचारिकताओं एवं कर्मचारियों के व्यवहार से यात्रियों को हो रही असुविधाओं के विषय में चर्चा की गई। इस संबंध में कस्टम आयुक्त को अवगत कराया गया तथा उन्हें निर्देशित किया गया कि वे ऐसे मुद्दों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें एवं संबंधित कर्मचारियों को संवेदनशील (sensitize) कर यात्रियों के प्रति विनम्र एवं सहयोगपूर्ण व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करें।बैठक में भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई, जिसमें एयरलाइनों को सिंगापुर और बैंकॉक के लिए नई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, पुराने टर्मिनल भवन के उद्घाटन तथा विस्तार कार्य (फेज़-1 एवं फेज़-2) को उज्जैन सिंहस्थ 2028 से पूर्व पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
सांसद शंकर लालवानी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ कार्य करें, ताकि यात्रियों को सुरक्षित, सहज एवं विश्वस्तरीय अनुभव प्राप्त हो सके।
बैठक के समापन पर अधिकारियों ने यह संकल्प लिया कि इंदौर एयरपोर्ट को और अधिक आधुनिक, सुविधाजनक एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने हेतु सभी विभाग संयुक्त रूप से निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
बेठक में एयरपोर्ट निदेशक विपिन कांत सेठ ,
हिमांशु राय, आई. आई. एम. इंदौर, रजत सक्सेना, कस्टम कमिश्नर , रामानंद ब्रह्मचर्य , संजय जैन , राहुल गोयल , सावन लड़ा , जादौन , अविनाश तोड़ीवाला , सिद्धार्थ जैन , पी सी दलाई चीफ कमांडो आदि गणमान्य मौजूद थे।
