संजू त्रिपाठी हत्याकांड: सभी 22 आरोपी बरी, फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट जाएगी मृतक की पत्नी
Spread the loveबिलासपुर। हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी हत्याकांड में...
Spread the loveबिलासपुर। हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी हत्याकांड में...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के 26वें स्थापना...
Spread the loveनई दिल्ली। दिवाली का त्योहार नजदीक...
मुरादाबाद,- फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज श्री अरविंद मलिक को सीनियर्स वकीलों ने अविस्मरणीय विदाई दी। श्री पीके गोस्वामी सीनियर एडवोकेट के संग-संग जूनियर्स वकीलों ने बुके देकर श्री मलिक की निष्पक्ष वर्किंग की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। इस मौके पर केक काटकर प्रिंसिपल जज श्री अरविंद मलिक का न केवल मुंह मीठा कराया गया, बल्कि मुरादाबाद पारिवारिक कोर्ट से महाराजगंज में जिला जज के पद पर स्थानांतरित श्री मलिक ने भी वकीलों को केक खिलाया। श्री मलिक की 2023 से यहां तैनाती रही है।
फेयरवेल प्रोग्राम में श्री मलिक ने कहा, न्यायपालिका में न्यायाधीश और सम्मानित वकील गाड़ी के दो पहियों के मानिंद हैं। यदि कोई भी एक पहिया असंतुलित हो जाए तो वादकारियों के अनुकूल न रहेगा। इसीलिए यदि हम चाहते हैं, न्यायपालिका का कामकाज सुचारू रूप से चले तो जजों और अधिवक्ताओं को एक दूसरे का सहयोग और सम्मान करना चाहिए। उन्होंने मुरादाबाद के वकीलों के भरोसे एवम् मधुर व्यवहार का स्मरण करते हुए कहा, इस अविस्मरणीय सहयोग के लिए सभी वकीलों के आभारी है।
