“लोग क्या कहेंगे, इसकी कभी परवाह मत करो” – नवजोत सिंह सिद्धू
मुंबई, 3 अक्टूबर 2025: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन एक बार फिर लेकर आ रहा है अपना बहुप्रतीक्षित रियलिटी शो इंडियाज़ गॉट टैलेंट, जिसका प्रीमियर 4 अक्टूबर से होगा। यह शो हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे प्रसारित किया जाएगा। इस सीज़न में दर्शक नवजोत सिंह सिद्धू को जज की भूमिका में देखेंगे, जिनकी बेबाक राय और प्रेरणादायक विचार हमेशा चर्चा में रहते हैं।
अपनी वापसी को लेकर सिद्धू ने कहा:
“मैं खुद को जज नहीं, बल्कि सुविधाकर्ता मानता हूं। भारत में प्रतिभा को अक्सर वह सम्मान नहीं मिलता जिसकी वह हकदार होती है, लेकिन इंडियाज़ गॉट टैलेंट असली, सच्ची और योग्य प्रतिभाओं को सम्मान देता है। यहां कोई सिफ़ारिश नहीं चलती।”
अपने फैन्स और प्रतिभागियों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा:
“अपने सपनों को कभी मत छोड़ो। ज़िंदगी को पूरी तरह जियो, उसका जश्न मनाओ और मौलिकता के साथ आगे बढ़ो। कभी कार्बन कॉपी मत बनो, अपनी अलग पहचान बनाओ। असफलता सबके हिस्से आती है, लेकिन अगली सबसे अच्छी चीज़ है—फिर से कोशिश करना। हमेशा बड़ा सोचो। ज़्यादातर असफलताएं छोटे लक्ष्य रखने से आती हैं।”
किसी परफ़ॉर्मेंस को यादगार बनाने के बारे में सिद्धू ने कहा:
“मुझे वही कलाकार प्रभावित करता है, जिसमें अपनी मौलिकता को पेश करने और नए विचारों को अपनाने का साहस हो। वही हिम्मत असली प्रेरणा देती है। जोखिम लेने से मत डरो और नकारात्मकता को अपने दिमाग पर हावी मत होने दो।”
शो का हिस्सा बनने की प्रेरणा के बारे में सिद्धू ने कहा:
“मुझे सबसे ज़्यादा प्रेरणा मिलती है योग्यता को सम्मान देने से और दूसरी प्रेरणा है नई पीढ़ी को राह दिखाना। उन्हें डांटकर नहीं, बल्कि उनके सोचने के तरीके को बदलकर दिशा दी जा सकती है। आंखें सबके पास होती हैं, लेकिन दृष्टि कुछ ही लोगों के पास होती है। इंडियाज़ गॉट टैलेंट इस बात की मिसाल है कि कैसे युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक और रचनात्मक दिशा में लगाया जा सकता है।”
इस सीज़न में नवजोत सिंह सिद्धू की मौजूदगी से शो में नई ऊर्जा और प्रेरणा देखने को मिलेगी।
