मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय गुरुजी कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Spread the love– अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का...
Spread the love– अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का...
Spread the love00 भारत दुनिया का सबसे बड़ा...
Spread the loveरायपुर–मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में...
बलरामपुर, 3 अक्टूबर । बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गुरुवार को विजयादशमी के पावन अवसर पर हाई स्कूल ग्राउंड स्थित सागर मोती फाउंडेशन के रमन अग्रवाल की ओर से भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन बीते शाम किया गया। बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य के संस्कृत बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय पदाधिकारी बिलासपुर जिले के निवासी स्वामी परमात्मानंद गिरी शामिल हुए।
65 फीट का विशालकाय रावण का पुतला दहन
सूरजपुर जिले के बंगाली समाज के द्वारा इस वर्ष 65 फीट के विशालकाय रावण की प्रतिमा बनाई गई थी। जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। आधुनिक तकनीक और मजबूत सामग्री से बने इस रावण के पुतले को देखने हजारों लोग हाइस्कूल ग्राउंड में पहुंचे।
बतौर मुख्य अतिथि स्वामी परमात्मा नन्द गिरी शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर रावण दहन कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत और असत्य पर सत्य की स्थापना का प्रतीक है। यह पर्व समाज में एकजुट होकर अच्छाई की राह पर चलने का संदेश देता है।
जैसे ही शाम को रावण दहन की प्रक्रिया शुरू हुई, हजारों की संख्या में मौजूद भीड़ उत्साह में झूम उठी। आतिशबाजी के धमाकों और रंग बिरंगे रोशनी से पूरा हाइस्कूल ग्राउंड जगमगा उठा। रावण दहन का भव्य नजारा देखने के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बच्चों और युवाओं में इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा गया। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन की ओर से कड़ी व्यवस्था की गई थी।
