निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरे करें सभी काम : साव
Spread the love00 उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन प्रवेश...
Spread the love00 उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन प्रवेश...
Spread the love भोपाल, 03 नवंबर । मध्य...
Spread the love – प्रदेश को मिलेंगे 48...
जगदलपुर, 1 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री बस्तर जिला विजय शर्मा ने आज बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी 4 अक्टूबर को बस्तर प्रवास कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण कर अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारी एवं व्यवस्था समयपूर्व सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।मंत्री विजय शर्मा सिरहासार भवन एवं कार्यक्रम स्थल लालबाग में तैयारी का जायजा लिया और अधिकारियों की बैठक में प्रवास कार्यक्रम की प्रत्येक तैयारी एवं व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान सांसद बस्तर महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण देव, महापौर संजय पाण्डे तथा अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी, कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
