नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ अब विकास और पर्यटन की नई पहचान बनाएगा: गृह मंत्री अमित शाह
Spread the loveकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
Spread the loveकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
Spread the loveरायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने राजधानी...
Spread the love – मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था...
नई दिल्ली, 1 अक्टूबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री राष्ट्र के प्रति आरएसएस के योगदान को रेखांकित करने वाला विशेष रूप से डिजाइन स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे। इस साल विजयदशमी से साल 2026 विजयदशमी तक आरएसएस शताब्दी वर्ष मना रहा है।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान उपस्थित लोगों को भी संबोधित करेंगे। डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की ओर से साल 1925 में महाराष्ट्र के नागपुर में आरएसएस की स्थापना एक स्वयंसेवक-आधारित संगठन के रूप में की गई थी। नागरिकों में सांस्कृतिक जागरूकता, अनुशासन, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना इसका लक्ष्य है। शताब्दी समारोह न केवल आरएसएस की ऐतिहासिक उपलब्धियों का सम्मान करता है बल्कि भारत की सांस्कृतिक यात्रा में इसके स्थायी योगदान और राष्ट्रीय एकता के संदेश को भी प्रकट करता है। आरएसएस राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के लिए अनूठा जन-पोषित आंदोलन है।
