36 वर्षों से 30 हजार दिव्यांग बच्चों को नया जीवन देने वाले सेवा अभियान को नई दिशा
Spread the loveनन्हें कदम ऊंची उड़ान यूनिक हॉस्पिटल...
Spread the loveनन्हें कदम ऊंची उड़ान यूनिक हॉस्पिटल...
Spread the loveइन्दौर: (*प्रोफेसर सतीश चोपड़ा*) नाकोड़ा पार्श्वनाथ...
Spread the loveराशिफल : 03 नवंबर, 2026 आपका...
-फैक्टरी से बरामद हथियार व विस्फोटक
रायपुर, 27 सितंबर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के मेट्टागुड़ा कैम्प क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की हथियार फैक्टरी को ध्वस्त कर दिया है। इसफैक्टरी से भारी मात्रा में हथियार, बारूद और निर्माण उपकरण बरामद किया गया है।
सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक किरण चौहान ने आज शनिवार को जानकारी दी कि 26 सितंबर को जिला बल सुकमा और 203 कोबरा वाहिनी की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान के लिए ग्राम ईरापल्ली और कोईमेंटा के घने जंगल व पहाड़ियों की ओर रवाना हुई थी। ग्राम कोईमेंटा के आसपास जंगल-पहाड़ियों में जवानों ने गहन सर्चिंग शुरू की। जंगल में नक्सलियों की हथियार और विस्फोटक बनाने की फैक्टरी का पता चला। जवानों ने मौके पर नक्सलियों की फैक्टरी को ध्वस्त कर दिया।
नक्सलियों की फैक्टरी से एक वर्टिकल मिलिंग मशीन,तीन बेंच वाइस ,दो बीजीएल लांचर (बड़ा),12 बीजीएल शेल (खाली), 94 बीजीएल हेड्स,एक हैंड ग्राइंडर मशीन ,छह लकड़ी के राइफल बट ,एक भरमार का ट्रिगर मैकेनिज्म ,एक भरमार ट्रिगर मैकेनिज्म (पिस्टल ग्रिप सहित) ,चार सोलर बैटरी ,एक बोरवेल ड्रिलिंग बिट (10 फीट) ,दो गैस कटर हेड्स व तीन डायरेक्शनल आईईडी पाइप्स बरामद किया गया है। इसके अतिरिक्त छह मेटल मोल्डिंग पॉट्स ,दो स्टील वाटर पॉट्स ,एक एल्युमिनियम पॉट ,छह आयरन कटर व्हील्स ,एक टैपिंग रॉड ,एक आयरन स्टैंड,80 स्टील पाइप पीस (बीजीएल हेतु) तथा बड़ी मात्रा में आयरन स्क्रैप्स भी मिला है।
