नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार ने मिलाया हाथ, भारत के सबसे बड़े महाकाव्य को डिजिटल माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाने की दिशा में की नई पहल
Spread the loveनमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार...
Spread the loveनमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार...
Spread the loveसोहम शाह ने शेयर किया ‘तुम्बाड’...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष...
दुबई, 25 सितंबर । श्रीलंका को हराने और भारत से हार झेलने के बाद अब पाकिस्तान और बांग्लादेश – दोनों टीमों की किस्मत गुरुवार को होने वाले अहम मुकाबले पर टिकी हुई है। यह मुकाबला शाम 6:30 बजे (लोकल टाइम)/8:00 बजे (भारतीय समय) दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले अपनी टीम में कई बदलाव किए थे, लेकिन वे अभी भी अपने सर्वश्रेष्ठ संयोजन को लेकर असमंजस में हैं। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ आसान जीत दर्ज की थी, हालांकि उनकी बल्लेबाज़ी चिंताओं का समाधान अभी पूरी तरह नहीं हुआ है। इसके बावजूद, टीम के पास बांग्लादेश की तुलना में ज्यादा स्थिरता दिखाई देती है।
बांग्लादेश को इस मैच में लगातार दूसरे दिन मैदान पर उतरना होगा। लिटन दास की चोट के कारण टीम को एक मजबूरन बदलाव करना पड़ा है। हालांकि गेंदबाज़ी ने भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया और केवल अंतिम 14 ओवरों में 96 रन ही दिए। बल्लेबाज़ सैफ हसन ने लगातार दूसरा अर्धशतक जमाया, लेकिन बाकी बल्लेबाज़ नाकाम रहे। फील्डिंग में भी टीम प्रभावी रही। अब देखना होगा कि क्या बांग्लादेश तस्किन अहमद और महेदी हसन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को फिर से बाहर रखेगा या वापसी कराएगा।
इस मुकाबले के विजेता को फाइनल में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम से एक बार फिर भिड़ने का मौका मिलेगा। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मैच जीतना बेहद ज़रूरी है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
पाकिस्तान की संभावित XI: साहिबज़ादा फरहान, फ़खर ज़मान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत/हसन नवाज़, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ़।
बांग्लादेश संभावित XI: सैफ हसन, तंजिद तमीम, परवेज हुसैन ईমন, तौहीद हृदॉय, शमीम हुसैन, जकर अली (कप्तान, विकेटकीपर), मोहम्मद सैफुद्दीन, रिशाद हुसैन, तंज़ीम साकिब, नासुम अहमद, मुस्तफिज़ुर रहमान।
