आपका राशिफल 01 नवम्बर
Spread the loveराशिफल : 01 नवंबर , 2026...
Spread the loveराशिफल : 01 नवंबर , 2026...
Spread the love नई दिल्ली,। लोकसभा अध्यक्ष ओम...
Spread the love मुंबई, । महाराष्ट्र के नासिक...
राष्ट्रीय, 22 सितंबर, 2025: पेप्सिको इंडिया का मशहूर देसी स्नैक ब्रांड कुरकुरे® अपनी 25वीं सालगिरह मना रहा है। इस खास अवसर पर ब्रांड ने ‘कुरकुरे® ज्वार पफ्स’ पेश किए हैं। इसी के साथ कुरकुरे® ने बेहतरीन स्वाद और एक्साइटमेंट की पावर को साथ लाते हुए भारत की मिलेट-बेस्ड (मोटे अनाज आधारित) स्नैकिंग कैटेगरी में कदम रख दिया है। इसे देखकर कहा जा सकता है कि ‘इससे अच्छा क्या होगा?’ बेक्ड (नॉट फ्राइड) कुरकुरे® ज्वार पफ्स से लोगों को अपने पसंदीदा इन्ग्रेडिएंट्स का मॉडर्न फॉर्मेट में आनंद लेने का मजेदार और स्वाद से भरपूर मौका मिलेगा।
भारत में खानपान की संस्कृति बदलाव के दौर से गुजर रही है। अब उपभोक्ता बेहतरीन स्नैकिंग ऑप्शन तलाशते हुए पारंपरिक इन्ग्रेडिएंट्स की ओर कदम बढ़ा रहे हैं और ऐसे घरेलू ब्रांड्स को अपना रहे हैं, जो स्थानीय लोगों एवं अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भूमिका निभाते हैं। इन बदलावों के साथ मिलेट्स की ओर बढ़ते रुझान ने पेप्सिको इंडिया को पारंपरिक अनाजों को आज की पीढ़ी के सामने नए तरीके से पेश करने का अनूठा अवसर दिया है।
पिछले 25 साल में मेड-इन-इंडिया कुरकुरे® ने गर्व के साथ भारतीय उपभोक्ताओं के लिए नए एवं स्वादिष्ट उत्पाद तैयार किए हैं। इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए और उपभोक्ताओं के बारे में गहरी समझ के साथ कुरकुरे® ज्वार पफ्स लॉन्च किया गया है जो भारतीय व्यंजनों की विरासत को नए अंदाज में पेश करने की ब्रांड की क्षमता को दर्शाता है। साथ ही यह लॉन्चिंग विभिन्न क्षेत्रों, स्वाद एवं संस्कृति वाले ज्यादातर भारतीयों की पसंद को पूरा करने की पेप्सिको इंडिया की क्षमता का भी जश्न है।
इस बारे में अपने विचार साझा करते हुए पेप्सिको इंडिया में डायरेक्टर मार्केटिंग – कुरकुरे® एंड डोरिटोज आस्था भसीन ने कहा, ‘पेप्सिको इंडिया में हमारे हर कदम के केंद्र में उपभोक्ता होते हैं। हमारा लक्ष्य भारत की समृद्ध खाद्य परंपरा से जुड़े रहते हुए लगातार उपभोक्ताओं के बदलते स्वाद एवं प्राथमिकताओं के लिए कुछ नया करते रहना है। कुरकुरे® ज्वार पफ्स के साथ हमने हमेशा से खास माने गए इस अनाज को ऐसे फॉर्मेट में पेश किया है, जो आसानी से पहुंच में आने वाला है और जिसमें भरपूर रोमांच भी है। इसे देखकर सच में दिल से निकलता है कि ‘इससे अच्छा क्या होगा।’ यह लॉन्चिंग ग्राहकों को खुश करने के साथ-साथ ऐसे इन्ग्रेडिएंट्स को खूबसूरती से प्रयोग करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो भारत की विरासत एवं भविष्य दोनों का प्रतिबिंब हो।’
व्यापक आरएंडडी एवं उपभोक्ताओं से मिली जानकारियों के आधार पर तैयार किए गए इस प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के साथ तेजी से बढ़ते मिलेट सेगमेंट में कदम रखते हुए कुरकुरे® ने भारतीय स्नैक्स कैटेगरी में अग्रणी ब्रांड के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया है। साथ ही लाखों भारतीयों तक इस इनोवेशन को पहुंचाने के लिए अपनी व्यापकता एवं पहुंच का लाभ उठाया है।
कुरकुरे® ज्वार पफ्स को मॉडर्न एवं ट्रेडिशनल रिटेल, अग्रणी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और क्विक कॉमर्स एप्स के माध्यम से उत्तर, पश्चिम एवं पूर्वी भारत में 10 रुपये और 20 रुपये के पैक में उपलब्ध कराया जाएगा। इस लॉन्चिंग को टीवी, डिजिटल एवं रिटेल टचपॉइंट्स पर व्यापक विज्ञापन अभियान से सहयोग मिलेगा।
