DSP कल्पना वर्मा पर उगाही-ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाने वाला दीपक टंडन गिरफ्तार, कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने पकड़ा
Spread the loveबिलासपुर। AI तकनीक से तस्वीरों में बदलाव...
Spread the loveबिलासपुर। AI तकनीक से तस्वीरों में बदलाव...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में नवंबर के पहले सप्ताह...
Spread the loveरायपुर। महावीर निर्वाण दिवस के अवसर पर...
सशक्त परिवार का आधार स्वस्थ नारी
इंदौर। इंडेक्स डिपार्टमेंट ऑफ फिजियोथेरेपी एंड पैरामेडिकल साइंसेज,मालवाचंल यूनिवर्सिटी द्वारा सशक्त परिवार, स्वस्थ नारी अभियान का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत बावलिया खुर्द, नेमावर रोड पर एक दिवसीय कैंसर रोकथाम जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को कैंसर से बचाव एवं सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूक करना था। शिविर का मार्गदर्शन इंडेक्स समूह के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया,वाइस चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया, प्राचार्य डॉ. रेशमा खुराना ने किया। इस एक दिवसीय शिविर में लगभग 60 से अधिक मरीजों की जाँच और परामर्श किया गया। डॉ. रेशमा खुराना ने कहा कि इंडेक्स फिजियोथेरेपी कॉलेज समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित करता है, ताकि समाज के अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँच सकें। उन्होंने कहा कि सशक्त परिवार का आधार स्वस्थ नारी है और इसी दृष्टिकोण से यह अभियान चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान कैंसर की रोकथाम से संबंधित जानकारी ग्रामीणों को दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित आहार, व्यायाम, तंबाकू और शराब से दूरी, तथा समय पर इलाज से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से काफी हद तक बचा जा सकता है। इसके अलावा महिलाओं को विशेष रूप से स्तन कैंसर और गर्भाशय कैंसर के शुरुआती लक्षण पहचानने के बारे में जानकारी दी गई।शिविर में केवल कैंसर ही नहीं, बल्कि सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं जैसे पीठ दर्द, गर्दन (सर्वाइकल) दर्द, कंधे और घुटनों के दर्द से बचाव और उपचार के उपाय भी बताए गए। फिजियोथेरेपी छात्रों ने रोगियों की स्थिति के अनुसार उन्हें व्यायाम और उपचार संबंधी सुझाव दिए। वहीं संपूर्ण कार्यक्रम की देखरेख डॉ. अमित नगर, डॉ. साक्षी राजक, और डॉ. उर्वशी द्वारा की गई।
इस अवसर पर फिजियोथेरेपी विभाग के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अपनी सेवाएँ दीं।
