DSP कल्पना वर्मा पर उगाही-ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाने वाला दीपक टंडन गिरफ्तार, कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने पकड़ा
Spread the loveबिलासपुर। AI तकनीक से तस्वीरों में बदलाव...
Spread the loveबिलासपुर। AI तकनीक से तस्वीरों में बदलाव...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में नवंबर के पहले सप्ताह...
Spread the loveरायपुर। महावीर निर्वाण दिवस के अवसर पर...
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धान खरीदी के दौरान गड़बड़ी और अनियमितता बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान उपार्जन केंद्रों में अप्रत्याशित कमी और अनियमितता पाए जाने पर कुल 13 कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। इनमें 9 उपार्जन केंद्र प्रभारियों को सेवा से पृथक कर दिया गया है, जबकि 4 अन्य कर्मचारियों के खिलाफ वसूली की कार्रवाई की जा रही है
15 नवंबर से 181 केंद्रों में शुरू होगी धान खरीदीकिसानों को पारदर्शी खरीदी व्यवस्था का इंतजार
प्रशासन ने इन सभी 13 कर्मचारियों को इस वर्ष की धान खरीदी प्रक्रिया से भी बाहर कर दिया है। कार्रवाई की जद में मनोहरा, केसली, कामता, निपनिया, बिटकुली, खैरा, सिंगारपुर, कर्मदा, छेरकापुर, खरतोरा, करहीबाजार और मोहभट्टा सहित 13 उपार्जन केंद्रों के कर्मचारी आए हैं।
जिले में आगामी 15 नवंबर से 181 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। खरीदी शुरू होने से पहले प्रशासन ने व्यवस्था को दुरुस्त करने और किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी में लापरवाही, अनियमितता या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी कर्मचारी की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है या नियमों का उल्लंघन सामने आता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पिछले खरीफ विपणन वर्ष में उपार्जन केंद्रों में सामने आई अनियमितताओं के बाद इस बार प्रशासन की चुनौती और बढ़ गई है। अब देखना होगा कि 181 केंद्रों में शुरू होने वाली धान खरीदी कितनी पारदर्शी और व्यवस्थित रहती है।
किसानों को उम्मीद है कि इस बार उन्हें धान बेचने के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और उनकी उपज की खरीदी निर्धारित नियमों के अनुसार समय पर होगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से स्पष्ट संकेत मिला है कि धान खरीदी में गड़बड़ी करने वालों पर अब सख्ती बरती जाएगी।
