CG : गांव में सात दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, 100 साल पुरानी मान्यता के पीछे छिपी है अनोखी कहानी..!
Spread the loveधमतरी। देशभर में जहां कार्तिक अमावस्या...
Spread the loveधमतरी। देशभर में जहां कार्तिक अमावस्या...
Spread the loveकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
Spread the loveरायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने राजधानी...
वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हाेंगे मुख्य अतिथि
रायपुर, 16 सितंबर। अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की ओर से आज मंगलवार को पोस्टर एवं इन्वायरोथान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से नवीन विश्राम गृह, सिविल लाइंस रायपुर में होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वित्त, वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण तथा योजना एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री ओ.पी. चौधरी शामिल होंगे।
प्रतियोगिता में स्कूली और महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। पोस्टर प्रतियोगिता का विषय “जलवायु परिवर्तन के कारण और निदान” अथवा “ओजोन परत संरक्षण – मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल” रहेगा। इसे तीन वर्गों में विभाजित किया गया है, पहला वर्ग 12 से 17 वर्ष, दूसरा 18 से 22 वर्ष और तीसरा दिव्यांगजनों के लिए। प्रतिभागियों को पोस्टर बनाने हेतु अपना हार्ड बोर्ड साथ लाना होगा।
इन्वायरोथान प्रतियोगिता का विषय “वेस्ट टू वेल्थ” तय किया गया है। इसमें कक्षा 12वीं तक, स्नातक स्तर और स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। दोनों प्रतियोगिताओं में विजेताओं को आकर्षक नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
प्रतियोगिताओं के उपरांत अपरान्ह 4 बजे से पुरस्कार वितरण एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। प्रतिभागियों को आधार कार्ड और विद्यालय/महाविद्यालय का पहचान पत्र साथ लेकर सुबह 9.30 बजे तक प्रतियोगिता स्थल पर उपस्थित होना होगा।
