अजय देवगन और आदित्य रॉय कपूर समेत रकुल-अर्जुन ने की नए टैलेंट की सराहना ‘पहला प्यार दूसरी बार’ को मिला बॉलीवुड सितारों का प्यार
Spread the loveलव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा...
Spread the loveलव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा...
Spread the love भोपाल, 26 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love गुना, 25 अक्टूबर । मध्य...
हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा 20 हजार क्यूसेक से अधिक पानी
रायपुर 16 सितंबर । छत्तीसगढ़ के कोरबा और अन्य जिलों में लगातार हाे रही बारिश से मिनीमाता बांगो बांध पूरी तरह से भर चुका है। पानी की आवक को देखते हुए आज मंगलवार सुबह बांध के गेट खोले गए। सुबह 9:10 बजे बांध का जलस्तर 358.29 मीटर एवं जलभराव 91.83 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस दौरान बांध में 59,106 क्यूसेक पानी की आवक हो रही थी। अभियंता कोरबा धर्मेंद्र निखरा से चर्चा व अनुमति उपरांत तीन गेट खोलकर बाढ़ के पानी को नियंत्रित करने की कार्रवाई की गई।
सुबह 9:00 बजे गेट संख्या 4 को 0.25 मीटर, गेट संख्या 6 को 0.50 मीटर तथा गेट संख्या 8 को 0.25 मीटर खोला गया, जिससे 5,941 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके साथ ही हाइड्रेल पॉवर प्लांट के माध्यम से 9,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस प्रकार कुल 14,941 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा गया।
हालाँकि गेट खोलने के बाद भी बांध का जलस्तर स्थिर रहा। इसके चलते सुबह 9:40 बजे गेट संख्या 4 को 0.50 मीटर, गेट संख्या 6 को 1.00 मीटर और गेट संख्या 8 को 0.50 मीटर तक खोला गया। वर्तमान में तीनों गेटों से 11,837 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा हाइड्रेल पॉवर प्लांट से 9,000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के साथ कुल 20,837 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में बहाया जा रहा है।
बांध प्रबंधन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
