चक्रवात ‘अर्नब’ ने आंध्र प्रदेश में मचाई तबाही, कई मकान क्षतिग्रस्त; मुख्यमंत्री नायडू ने अमित शाह को लिखा पत्र
Spread the love हैदराबाद, 28 अक्टूबर । चक्रवात...
Spread the love हैदराबाद, 28 अक्टूबर । चक्रवात...
Spread the love नई दिल्ली, 28 अक्टूबर ।...
Spread the love – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...
धमतरी, 11 सितंबर । दुर्गा विसर्जन एवं झांकी प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चतुर्वेदी और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पीयूष तिवारी की अध्यक्षता में 11 सितंबर को नगर के दुर्गा पंडाल समितियों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों की बैठक संपन्न हुई।
अधिकारियों ने कहा कि सभी कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हों, इसके लिए समितियां निर्धारित समय का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें। बैठक में बताया गया कि एक अक्टूबर की रात्रि को नगर के मुख्य मार्गों से भव्य झांकी निकाली जाएगी, जबकि एक एवं दो अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
इस दौरान नगर निगम, पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम व्यवस्था की कमान संभालेगी। प्रशासन ने विसर्जन स्थलों पर आवश्यक तैयारियां की हैं जिनमें प्रकाश व्यवस्था, माइक सेट, पेयजल, साफ-सफाई, टेबल-कुर्सी, सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा के इंतजाम शामिल होंगे। प्रतिमाओं के सुरक्षित विसर्जन के लिए रूद्री और महादेव घाट पर क्रेन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
बैठक में अधिकारियों ने समितियों से अपील की कि वे अनुशासन और सहयोग बनाए रखें। उन्होंने कहा कि दुर्गा विसर्जन और झांकी का आयोजन न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा है बल्कि सामाजिक सौहार्द का भी संदेश देता है। इसलिए इस पर्व को शांति और एकता के साथ मनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। नगरवासियों से भी प्रशासन ने आग्रह किया कि वे स्वच्छता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने सहयोग से दुर्गोत्सव को सफल और यादगार बनाएं।
