आपका राशिफल 26 अक्टूबर
Spread the loveराशिफल : 26 अक्टूबर, 2026 मेष...
Spread the loveराशिफल : 26 अक्टूबर, 2026 मेष...
Spread the love झाबुआ, 25 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love अनूपपुर, 25 अक्टूबर । मध्य...
बिलासपुर, 11 सितंबर । बिलासपुर पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गौ तस्करी के आरोपित शाहरुख़ कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, रायपुर–बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रतनपुर की ओर जा रहा एक आयशर वाहन संदिग्ध पाया गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 17 गौवंश मिले, जिनमें 13 भैंसे, 2 भैंस और 2 भैंसे मृत अवस्था में थे। सभी को बिना चारा-पानी के ठूंसकर भरा गया था और इन्हें उत्तर प्रदेश के बूचड़ख़ाने ले जाया जा रहा था।
पुलिस द्वारा पीछा करने पर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वहीं वाहन में मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने अपना नाम शाहरुख़ कुरैशी, जिला शामली (उत्तर प्रदेश निवासी) बताया। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस पूरे अभियान का नेतृत्व कोटा (बिलासपुर) की महिला पुलिस अफसर नूपुर उपाध्याय ने किया। उन्होंने लगातार पीछा कर गाड़ी को रुकवाया और कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में पंचनामा तैयार कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
