दिवाली के रंग, संगीत की धुन और खरीदारी का उत्साह, फीनिक्स प्राइड ऑफ इंडिया में तीन दिवसीय महोत्सव
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को...
Spread the loveएकल ग्राम एवं समूह जलप्रदाय योजनाओं...
नारायणपुर /रायपुर, 11 सितंबर । छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई और नक्सल उन्मूलन अभियान के चलते आज नारायणपुर में 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। ये नक्सली मुख्य रूप से जनताना सरकार सदस्य, पंचायत मिलिशिया कमांडर, न्याय शाखा अध्यक्ष जैसे पदों पर सक्रिय थे। उन्होंने नक्सली सेफ हाउस लंका और डूंगा जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से बाहर आकर समाज की मुख्य धारा में जुड़ने की शपथ ली।
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 50-50 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया और छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। आत्मसमर्पित नक्सलियों ने कहा कि माओवादी लीडर्स आदिवासियों को भ्रामक वादों से गुलाम बनाकर अपने स्वार्थ सिद्धि के लिए शोषित कर रहे हैं।
नारायणपुर जिला के पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन गुरिया ने कहा कि अबूझमाड़ दुर्गम जंगल एवं विकट भौगोलिक परिस्थतियों में रहने वाले मूल निवासियों को नक्सलवादी विचारधारा से बचाना और उन्हें माओवादी सिद्धांतों के आकर्षण से बाहर निकालना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है, ताकि क्षेत्र में विकास एवं शांति कायम हो सके।
