DSP कल्पना वर्मा पर उगाही-ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाने वाला दीपक टंडन गिरफ्तार, कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने पकड़ा
Spread the loveबिलासपुर। AI तकनीक से तस्वीरों में बदलाव...
Spread the loveबिलासपुर। AI तकनीक से तस्वीरों में बदलाव...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में नवंबर के पहले सप्ताह...
Spread the loveरायपुर। महावीर निर्वाण दिवस के अवसर पर...
नई दिल्ली, 01 सितंबर । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आज मथुरा में यूको बैंक की कोतवाली रोड शाखा की वरिष्ठ प्रबंधक प्रमुख गरिमा सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। उन पर एक करोड़ रुपये के लोन की एवज में चार लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है।
सीबीआई के अनुसार, शिकायतकर्ता की फर्म को बैंक से एक करोड़ रुपये का सीसी लोन स्वीकृत हुआ था, लेकिन 90 लाख रुपये ही जारी किए गए। शेष 10 लाख रुपये शाखा प्रमुख ने रोक लिए और अवैध लाभ लेने की नीयत से दबाव बनाया।
जब शिकायतकर्ता का बेटा बैंक पहुंचा तो शाखा प्रमुख ने लोन की रकम जारी करने के बदले चार लाख रुपये रिश्वत मांगी। यह राशि कुल लोन का चार प्रतिशत बताई गई।
सीबीआई ने आज मामला दर्ज किया और जाल बिछाकर कार्रवाई की। जांच एजेंसी ने आरोपी को उसके एक निजी सहयोगी के साथ दो लाख रुपये की पहली किस्त लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल सीबीआई ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
