DSP कल्पना वर्मा पर उगाही-ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाने वाला दीपक टंडन गिरफ्तार, कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने पकड़ा
Spread the loveबिलासपुर। AI तकनीक से तस्वीरों में बदलाव...
Spread the loveबिलासपुर। AI तकनीक से तस्वीरों में बदलाव...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में नवंबर के पहले सप्ताह...
Spread the loveरायपुर। महावीर निर्वाण दिवस के अवसर पर...
चेन्नई, 2 सितंबर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मंगलवार को चेन्नई पहुंच रही हैं। वे यहां सिटी यूनियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। इस मौके पर वे बैंकिंग क्षेत्र की उपलब्धियों और संभावनाओं पर विचार रखेंगी।
राष्ट्रपति के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से सुबह 11:40 बजे वे मैसूर से चेन्नई ओल्ड एयरपोर्ट पर उतरेंगी। हवाई अड्डे से राष्ट्रपति कार द्वारा नंदंबक्कम स्थित ट्रेड सेंटर जाएँगी जहाँ एक समारोह में भाग लेंगी। कार्यक्रम के बाद वे रात्रि विश्राम के लिए राजभवन जाएँगी। राष्ट्रपति दौरे को देखते व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
कर्नाटक और तमिलनाडु के अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन 03 सितंबर को वे तिरुवरुर जाएंगी। यहां वे सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ तमिलनाडु के 10वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर छात्रों को डिग्रियां प्रदान करेंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार से तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इसकी शुरुआत करते हुए 01 सितंबर को कर्नाटक के मैसूरु में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ स्पीच एंड हियरिंग की हीरक जयंती (60वीं वर्षगांठ) समारोह में शामिल हुईं। यह संस्थान देश में वाक्-श्रवण संबंधी अनुसंधान एवं उपचार के क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रहा है।
