देश में 22 लाख करोड़ रुपये के पेट्रोल-डीजल और गैस आयात को कम करना हमारा मिशनः नितिन गडकरी
Spread the love– केंद्रीय मंत्री गडकरी और मुख्यमंत्री...
Spread the love– केंद्रीय मंत्री गडकरी और मुख्यमंत्री...
Spread the love भोपाल, 25 सितंबर । मध्य...
Spread the love सरकारी भर्तियों के साथ MSME...
इंदौर – इंदौर चमेली देवी इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज इंदौर द्वारा शनिवार दिनांक 30 अगस्त को मां चमेली देवी स्मृति देश भक्ति गीत समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठापूर्ण प्रतियोगिता में इंदौर शहर की 13 स्कूल टीमों ने देश भक्ति से सरोबार गीतों की अत्यंत मोहक प्रस्तुति दी। स्कूल के विद्यार्थी राष्ट्रभक्ति पर वेशभूषा में प्रतियोगिता हेतु उपस्थित हुए थे। प्रतियोगिता के पूर्व प्राचार्य डॉ सुहास धाण्डे ने स्वागत संबोधन दिया और उन्होंने आज की युवा पीढ़ी में देशभक्ति और हमारे संस्कृति के प्रति लगाव और और जीवन के प्रारंभिक काल से उसकी आवश्यकता का महत्व बताया । प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में श्री प्रकाश पारनेरकर, श्रीमती शीला वर्मा एवं श्री संतोष अग्निहोत्री उपस्थित थे। कार्यक्रम की विशेष अतिथि खेल एवं युवा कल्याण विभाग इंदौर की विकासखंड समन्वयक श्रीमती लीना श्रीवास उपस्थित थी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री नरेंद्र त्रिवेदी, डॉ अरुण कुमार गुप्ता प्राचार्य चमेली देवी इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी, डॉ निशा केवलिया प्राचार्य चमेली देवी इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ, विभागाध्यक्ष डॉ हरप्रीत सिंह बग्गा, श्री अर्पित जायसवाल, क्रीडा अधिकारी श्री जमील खान आदि महानुभाव मौजूद थे। प्रतियोगिता में ₹5000 का प्रथम पुरस्कार न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल की टीम को मिला, जबकि ₹3000 का द्वितीय पुरस्कार चमेली देवी पब्लिक स्कूल और तृतीय पुरस्कार सिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्कीम नंबर 78 को प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता का संचालन डॉ. गायत्री शर्मा द्वारा किया गया और अंत में आभार प्रदर्शन डॉ रचना नाईक द्वारा किया गया।
