DSP कल्पना वर्मा पर उगाही-ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाने वाला दीपक टंडन गिरफ्तार, कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने पकड़ा
Spread the loveबिलासपुर। AI तकनीक से तस्वीरों में बदलाव...
Spread the loveबिलासपुर। AI तकनीक से तस्वीरों में बदलाव...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में नवंबर के पहले सप्ताह...
Spread the loveरायपुर। महावीर निर्वाण दिवस के अवसर पर...
कटरा, 30 अगस्त । जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद माता वैष्णो देवी यात्रा शनिवार को लगातार पांचवें दिन भी स्थगित रही।
भारत के अन्य हिस्सों से आए कई श्रद्धालु अभी भी कटरा में रुके हुए हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि यात्रा जल्द ही फिर से शुरू होगी और वे दर्शन कर पाएँगे।
सरोज नाम की श्रद्धालु ने कहा कि मुझे माता के दर्शन करने की उम्मीद थी लेकिन मैं निराश हूँ। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि वह मेरी प्रार्थना सुनेंगी और मैं दर्शन कर पाऊंगी। मैं 2-4 दिन और रुकूंगी। मैं यहां पहली बार आयी हूं, इसलिए जब तक मैं दर्शन नहीं कर लेती मैं नहीं जाऊंगी।
एक अन्य भक्त रमेश ने कहा कि मैं हर साल यहां आता हूं। माता में मेरी आस्था है, इसलिए दर्शन किए बिना नहीं जाऊंगा, इस बार थोड़ी पीड़ा जरूर हुई। दर्शन किए बिना वापस नहीं जाऊंगा, चाहे मुझे कितने भी दिन रुकना पड़े, मैं रुकूंगा।
