छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर की नई रेल लाइन की पटरी चोरी, किराए के मकान से 6.5 टन रेलवे ट्रैक बरामद
Spread the loveकटघोरा। छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर के तहत...
Spread the loveकटघोरा। छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर के तहत...
Spread the loveमुंबई/गोवा।Nana Patekar Passes Away: बॉलीवुड से...
Spread the love – निवेश अवसरों को उद्योगों...
बलरामपुर, 30 अगस्त । बलरामपुर जिले के भंवरमाल समिति में खाद वितरण में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छोटे किसानों को 1 से 2 बोरी तक खाद नहीं मिल रहा है तो, वहीं बिचौलियों को पिकअप भर-भरकर खाद दिया जा रहा है। परेशान किसानाें का कहना है कि, समिति प्रबंधक की मिली भगत से इस खेल को बड़े पैमाने पर अंजाम दिया जा रहा है।
वहीं, छोटे किसान महंगे दामों पर खाद खरीदने पर मजबूर है। मामले का खुलासा तब हुआ जब लोगों ने 2 पिकअप वाहन में खाद भरा हुआ पाया और पता चला कि, उसे बड़े व्यापारियों को देने की बात सामने आई है। जिसके बाद किसानों में काफी आक्रोश देखने को मिला। किसानो ने समिति प्रबंधक पर कालाबाजारी का गंभीर आरोप लगाया है।
वही, इस मामले की जानकारी रामानुजगंज एसडीएम आनंद राम नेताम काे आज शनिवार काे दी गई। जिसके बाद एसडीएम ने मामले में जांच कर कार्रवाई करने की बात की है। किसान 300 रूपये लगभग की बोरी की खाद अभी कालाबाजारी के चक्कर में 800 से 900 रूपये प्रति बोरी लेने पर मजबूर है।
छोटे किसान सुबह से लेकर शाम तक समिति का चक्कर काटते हैं लेकिन उन्हें खाद नहीं मिलता है। पूरे प्रदेश में खाद की किल्लत है। वहीं समिति के द्वारा किए जा रहे गड़बड़ी का खुलासा होने के बाद कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
