जनगणना निदेशक ने इंदौर जिले में जनगणना संबंधी कार्यों की सराहना की
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love न्यू मार्केट समेत कई इलाकों...
Spread the love भोपाल, 04 नवंबर । चक्रवाती...
नई दिल्ली, (माधव एक्सप्रेस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारने वाले शख्स की पहचान राजकोट निवासी 35 साल के राजेश भाई खिमजी के रुप में हुई है। दिल्ली पुलिस ने इस बारे में गुजरात पुलिस से भी संपर्क किया, फिलहाल आरोपी राजेश पुलिस गिरफ्त में है। इस बीच हमलावर की मां से मीडियावालों ने इस घटना पर सवाल पूछा तब वहां कन्नी काटती नजर आईं। आरोपी की मां के चेहरे पर तब मुस्कान भी थी। राजकोट में सीएम रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले राजेश की मां भानुबेन के घर पहुंचकर मीडिया ने घटना के बारे में सवाल पूछा, लेकिन मां ने सिर्फ इतना कहा कि मुझे कोई जानकारी नहीं है। इस दौरान उनके चेहरे पर मुस्कुराहट थी। पत्रकारों के सवालों का जबाव देकर मां ने बेटे को पशु प्रेमी बताया है। इसके बाद वह एक ऑटो में सवार होकर निकल गईं। राजकोट में राजेश के पड़ोसी ने बेहतरीन इंसान और पशु प्रेमी बताया। पड़ोसी ने कहा कि मैं उन्हें बीते 5-6 सालों से जानता हूं। वह बहुत साधारण और उदार व्यक्ति हैं। पड़ोसी ने कहा कि वह जानवरों से बहुत प्रेम करता है। वहां गाय को चारा-रोटी खिलाता है और शंकर भगवान का भक्त है। राजेश का छोटा भाई भी शांत है और आजतक कोई झगड़ा नहीं किया।
