रामकृष्ण बाग में मां भगवती की आराधना, अष्टमी पर सुंदरकांड का आयोजन
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the love जल संरक्षण की शपथ10 दिवसीय...
Spread the love उज्जैन से अयोध्या-ओरछा तक मंदिरों...
लंदन (माधव एक्सप्रेस)। इस साल यूरोप के कई बड़े शहरों में टूरिस्टों के लिए कड़े नियम लागू किए गए हैं। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि इन कदमों का उद्देश्य ओवर-टूरिज्म से निपटना और लोगों की जिंदगी को सहज बनाना है। मामूली दिखने वाली गलतियों पर भी अब भारी-भरकम जुर्माना लगाया जा रहा है। ये हैं सख्त नियम और भारी जुर्माना: नियमों के अनुसार चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने पर 26,000 तक का जुर्माना वसूला जा रहा है। वहीं समुद्र तट से दूर स्विमसूट पहनने पर 1.30 लाख तक का जुर्माना लागू किया गया है। सार्वजनिक जगह शराब पीने पर 2.60 लाख तक का जुर्माना है। ग्रीस के समुद्र तट से शंख या कंकड़ उठाने पर 87,000 का जुर्माना लगाया गया है। वेनिस की नहर में तैरने पर 30,000 का जुर्माना लागू किया गया है। पर्यटन विशेषज्ञों के मुताबिक, यूरोप के लोकप्रिय शहरों में टूरिस्टों की संख्या इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि वहां रहने वाले स्थानीय लोग परेशान हो चुके हैं। कई बार विदेशी टूरिस्ट ऐसी गतिविधियां करते हैं, जिससे शहर की संस्कृति और सामान्य जीवन प्रभावित होता है। इसकारण नियमों को सख्ती से लागू किया जा रहा है। टूरिज्म एक्सपर्ट मानते हैं कि ये जुर्माने केवल दंडात्मक कार्रवाई नहीं हैं, बल्कि एक मैसेज भी हैं कि टूरिस्ट स्थानीय संस्कृति का सम्मान करें। इन नियमों से लोकल लोगों को राहत मिलेगी और शहर में एक शांतिपूर्ण माहौल बनाने में मदद मिलेगी।
