जगदंबा मंदिर में माँ का विशेष श्रृंगार, छप्पन भोग चढ़ाया, गरबा महोत्सव में झूमीं बालिकाएं।
Spread the love इंदौर, 17 अक्टूबर 2026 ।...
Spread the love इंदौर, 17 अक्टूबर 2026 ।...
Spread the loveनई दिल्ली केंद्रीय कर्मचारियों के मन...
Spread the loveरायपुर खेती-किसानी में समय पर बीज,...
– गजेंद्र को स्कूल शिक्षा, खुशवंत साहेब को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार और राजेश को मिला पर्यटन, धार्मिक न्यास, धर्मस्व विभाग
– मंत्री टंकराम वर्मा को उच्च शिक्षा विभाग की भी जिम्मेदारी, मंत्री लखनलाल देवांगन को अब आबकारी विभाग भी मिला
रायपुर, 20 अगस्त। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार काे मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नए मंत्रियों के विभागों की भी घोषणा कर दी है।
नवनियुक्त मंत्री गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य विभाग, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास विभाग और मंत्री राजेश अग्रवाल काे पर्यटन, धार्मिक न्यास, धर्मस्व विभाग दिया गया है।
इसके साथ ही कई मंत्रियों के विभाग में फेरबदल किया गया है। इसमें मंत्री टंकराम वर्मा को राजस्व एवं आपदा प्रबन्धन, पुनर्वास विभाग के साथ ही उच्च शिक्षा विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि उनसे खेल एवं युवा कल्याण विभाग लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव को दे दिया गया है।
वहीं, मंत्री लखनलाल देवांगन को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें अब आबकारी विभाग दिया गया है, यह विभाग पहले मुख्यमंत्री के पास था। मंत्री लखनलाल देवांगन को पूर्व में मिले सभी विभाग भी यथावत है।
