नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार ने मिलाया हाथ, भारत के सबसे बड़े महाकाव्य को डिजिटल माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाने की दिशा में की नई पहल
Spread the loveनमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार...
Spread the loveनमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार...
Spread the loveसोहम शाह ने शेयर किया ‘तुम्बाड’...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष...
बलरामपुर, 20 अगस्त। जिले में आज बुधवार को रजत जयंती कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। जारी प्रोटोकॉल के अनुसार, दोपहर करीब 1.15 बजे मुख्यमंत्री सूरजपुर जिले तिलसिवां के नवीन भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 2.50 से 3.50 तक छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। 3.50 के बाद सूरजपुर जिले से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
शहर और रिंग रोड में भरी वाहन प्रतिबंधित
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में सीएम विष्णुदेव साय उपस्थित रहेंगे। जिसके मद्देनजर रूट चार्ट जारी किया गया है। कार्यक्रम स्थल तक विश्रामपुर की ओर से आने वाली छोटी गाड़ियां तिलसिवां-पंचायत भवन होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। मनेन्द्रगढ़ और प्रेमनगर की ओर से आने वाली छोटी गाड़ियां चंदरपुर चौक, मानपुर चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल तक, भैयाथान रोड की ओर से आने वाली छोटी वाहनों को सरनापारा बाईपास रोड-चंदरपुर चौक-मानपुर चौक होते हुए कार्यक्रल स्थल तक पहुंच सकेंगे।
कार्यक्रम स्थल में आने वाले सभी वाहनों की पार्किंग डीएव्ही मुख्यमंत्री स्कूल तिलसिवां में निर्धारित किया गया है। वीआईपी आगमन को देखते हुए आज बुधवार की सुबह 9 बजे से शहर के अंदर एवं रिंग रोड में भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित किया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सुगम यातायात के लिए निर्धारित मार्गो एवं पार्किंग स्थल पर वाहनों को खड़ा कर सहयोग प्रदान करें।
