भारत की हाइपरसोनिक मिसाइल बनेगी और घातक, 1500 से बढ़कर 3500 KM होगी मारक क्षमता
Spread the love नई दिल्ली रक्षा अनुसंधान एवं विकास...
Spread the love नई दिल्ली रक्षा अनुसंधान एवं विकास...
Spread the loveबेंगलुरुE20 पेट्रोल को लेकर विवाद खत्म...
Spread the loveभोपाल बचत जब आदत बन जाती है,...
-39वें जन्मदिन पर अपने फैंस के लिए की थी एक भावुक पोस्ट
नई दिल्ली,(माधव एक्सप्रेस)। ‘ससुराल सिमर का’ फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों कैंसर की बीमारी से जूझ रही हैं। पिछले दो महीने से एक्ट्रेस का ट्रीटमेंट चल रहा है। दीपिका ने पोस्ट के जरिए बताया था कि उनके लिवर में टेनिस बॉल के साइज का ट्यूमर था जो कैंसर का रूप ले चुका था। करीबन दो महीने पहले एक्ट्रेस की लिवर कैंसर की सर्जरी हुई थी और तब से उनका इलाज जारी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका और शोएब ने अपने ब्लॉग के जरिए फैंस को बताया था कि एक्ट्रेस को दोबारा कैंसर होने का खतरा है जिसकी वजह से डॉक्टर्स ने उन्हें डेढ़ साल तक कैंसर का पूरा इलाज कराने की सलाह दी है। दो महीने से लिवर कैंसर से जंग लड़ रहीं दीपिका अपने ब्लॉक के जरिए फैंस के साथ अपनी हेल्थ अपडेट शेयर करती रहती हैं। उन्होंने कहा कि पिछले महीने उनकी थेरेपी शुरू हुई थी जिसके साइड इफेक्ट हो रहे हैं। थेरेपी की वजह से एक्ट्रेस के बाल झड़ रहे हैं और उनके चेहरे पर रेशेस हो रहे हैं। यहां तक कि दीपिका बीमारी की वजह से अल्सर से भी जूझ रही हैं। इस जानलेवा बीमारी से जंग लड़ रहीं दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक मायूस सी फोटो शेयर कर बताया कि उनका ट्रीटमेंट काफी मुश्किल है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई इस फोटो में अभिनेत्री की परेशानी और दर्द उनके चेहरे पर साफ झलक रहा है। वह बिना मेकअप, डार्क सर्किल्स के साथ मायूस सी दिख रही हैं। दीपिका ने अपनी मुर्झायी हुई फोटो के साथ एक कैप्शन लिखा जिसमें लिखा- कुछ-कुछ दिन जब इलाज कठिन हो जाता है, तो आसान से आसान चीजें भी मुश्किल लगने लगती हैं। दीपिका ने कहा कि अगले महीने उनकी सर्जरी को तीन महीने पूरे हो जाएंगे जिसके बाद उनके स्कैन होंगे और वो बस उम्मीद करती हैं कि सबकुछ ठीक हो। बता दें दीपिका कक्कड़ ने अपने 39वें जन्मदिन पर अपने फैंस के लिए एक भावुक पोस्ट लिखा था। उन्होंने हर मुश्किल हर कठिन समय में उनसे प्यार करने और उनका साथ देने के लिए शुक्रिया अदा किया था।
