मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
Spread the loveरिटेंशन और थर्ड पार्टी श्रेणी के...
Spread the loveरिटेंशन और थर्ड पार्टी श्रेणी के...
Spread the loveविकसित भारत के संकल्प के साथ...
Spread the loveरायपुर, / केंद्रीय गृह एवं सहकारिता...
बीच के ओवरों में अपनी अच्छी बल्लेबाजी के कारण उपयोगी रहेंगे
नई दिल्ली (माधव एक्सप्रेस)। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भारतीय टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को अगले माह होने वाले एशिया क्रिकेट टूर्नोंमेंट के लिए टीम में शामिल किये जाने की मांग की है। एशिया कप अगले माह संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा। चोपड़ा ने कहा कि श्रेयस मध्यक्रम के एक भरोसेमंद बल्लेबाज हैं। वह बीच के ओवरों में अपनी अच्छी बल्लेबाजी के करण उपयोगी रहेंगे। चोपड़ा ने कहा, श्रेयस ने चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार बल्लेबाजी की थी। बीच के ओवरों में उनसे बेहतर कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं रहा। वह विपक्षी टीम पर आक्रमण कर रहे थे। वह जब चाहें बाउंड्री लगा रहे थे और दूसरे छोर पर खेल रहे बल्लेबाज पर से दबाव कम कर रहे थे। चोपड़ा ने यह भी कहा कि श्रेयस ने आईपीएल 2025 में भी जबरदस्त प्रदर्शन कर टी20 में अपने को साबित किया था। इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा, आईपीएल में काफी दबाव के बाद भी श्रेयस के लिए सत्र काफी अच्छा रहा। हमने बार-बार देखा है कि टी20 टीम का चयन आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर होता है। हमने वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और सभी के साथ ऐसा देखा है। अगर हम इस नजरिए से देखें, तो श्रेयस भी खेलने के अधिकारी हैं क्योंकि उन्होंन आईपीएल में पंजाब किंग्स के कप्तानी के तौर पर काफी रन बनाये हैं। इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि श्रेयस ने 47 टी20I पारियों में 136.11 के स्ट्राइक रेट से 1104 रन बनाए हैं। ऐसे में वह सक्रिय भारतीय टी20आई खिलाड़ियों में पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि बीच के ओवरों में अय्यर की परिपक्वता और संयम बेजोड़ है।
