ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, इतने नए जजों की नियुक्ति को मिली मंजूरी…
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
– सोना 99,992 प्रति 10 ग्राम, चांदी 1,14,207 प्रति किलोग्राम
नई दिल्ली(माधव एक्सप्रेस)। सोमवार को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोने और चांदी की कीमतों में फिर से तेजी दर्ज की गई। हालांकि, दोनों कीमती धातुएं अब भी अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे बनी हुई हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 99,992 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी 0.23 फीसदी चढ़कर 1,14,207 प्रति किलोग्राम पर पहुंची। पिछले दिनों सोने और चांदी दोनों ने ऐतिहासिक ऊंचाइयों को छुआ था। 8 अगस्त को सोने ने 1,01,406 प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड बनाया था, वहीं चांदी ने 23 जुलाई को 1,15,850 प्रति किलो का ऑल टाइम हाई छुआ था। हालांकि इसके बाद कीमतों में कुछ गिरावट भी देखी गई। उदाहरण के तौर पर 14 अगस्त को 24 कैरेट सोना 74 गिरकर 1,00,023 प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। इसी दिन चांदी 342 की गिरावट के साथ 1,14,933 प्रति किलो रह गई थी। निवेशकों और ग्राहकों के लिए सलाह है कि सोने की खरीदारी करते समय केवल बीआइ्रएस हॉलमार्क लगा सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, ऐसे में खरीदारी से पहले बाजार की स्थिति समझना जरूरी है।
