धर्मवीर सेवा संस्थान की ‘सार्थक दिवाली’ पहल, सेवा बस्तियों में बच्चों को वितरित किए नए वस्त्र
Spread the loveइंदौर। दीपावली के पावन पर्व पर...
Spread the loveइंदौर। दीपावली के पावन पर्व पर...
Spread the loveप्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष...
बलरामपुर, 17 अगस्त । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज कन्हर नदी के तट पर स्थित प्राचीन श्री राम मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बीते देर रात धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी जो देखने लायक थी। परिसर में कदम रखने तक की जगह नहीं बची। नवयुवक दुर्गा पूजा संघ ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली थी।
उल्लेखनीय है कि रानी सती मंदिर वार्ड क्रमांक 12 स्थित श्री कृष्ण मंदिर और प्राचीन हनुमान मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। नवयुवक दुर्गा पूजा संघ के आलोक गुप्ता और अमित जायसवाल समेत समिति के सदस्यों ने कई दिन पहले से तैयारियां शुरू कर दी थीं। प्राचीन राम मंदिर को सजाया गया। श्री कृष्ण के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां लगाई गईं। रेस्ट हाउस रोड को रोशनी से सजाया गया।
बीते शाम से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। भजन-कीर्तन का कार्यक्रम जन्मोत्सव तक चलता रहा। रामानुजगंज के आसपास के गांवों और झारखंड से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर के पुजारी यशपाल दुबे ने बताया कि बीते रात 11:30 बजे श्री कृष्ण जन्मोत्सव संपन्न हुआ।
