ब्रेकिंग : धान खरीदी में बड़ी गड़बड़ी पर एक्शन, 9 केंद्र प्रभारी बर्खास्त, 4 कर्मचारियों से होगी लाखों की वसूली…..
Spread the loveबलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में...
Spread the loveबलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में...
Spread the loveराशिफल : 08 नवंबर, 2026 मेष...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
*संस्कार पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का गरिमामय एवं भव्य आयोजन*
थांदला से विवेक व्यास माधव एक्सप्रेस
थांदला नगर संस्कार पब्लिक स्कूल में आजादी की 79वीं वर्षगांठ हर्ष, उत्साह एवं देशभक्ति की भावनाओं के साथ गरिमामय ढंग से मनाई गई। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य ललित कांकरिया, एकेडमिक डायरेक्टर ममता कांकरिया, वाइस प्रिंसिपल आदित्य शर्मा, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों की गरिममयी उपस्थिति रही।
आयोजन की शुरुआत में प्राचार्य द्वारा देश की आन, बान, और शान तिरंगे ध्वज का ध्वजारोहण किया गया एवं सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के सभी कक्षावर्ग के विद्यार्थियों ने देश भक्ति से ओतप्रोत रंगारंग प्रस्तुतियों, भावपूर्ण गीत- कविताओं और भाषण के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने बलिदानियों की शहादत को नमन करते हुए अपने प्रेरणापरक उद्बोधन में कहा कि जिस प्रकार हमारे देश की सेना प्राणपण से अपने कर्तव्य का निर्वहन करती है उसी प्रकार हमें भी देश के लिए अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए। हमें गर्व है कि हमारा देश विश्व गुरु होने के साथ ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में उभरने जा रहा है। स्वतंत्रता के मूल्यों को समझते हुए हमें कर्तव्यपालन, एकता एवं सद्भाव जैसे नैतिक गुणों को आचरण में लाना चाहिए और राष्ट्र की उन्नति और समृद्धि के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लेना चाहिए। संचालन शिक्षकद्वय विकास पांडे एवं संजय कोठारी ने किया।।
