आलिया भट्ट और विक्की कौशल ने लव एंड वॉर से सामने आए रणबीर कपूर के फर्स्ट लुक पोस्टर पर बरसाया प्यार
Spread the loveमुंबई, संजय लीला भंसाली फिल्म लव...
Spread the loveमुंबई, संजय लीला भंसाली फिल्म लव...
Spread the love रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की...
Spread the loveमुंबई, नवरात्रि का त्योहार करीब है...
*भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया*
थांदला से विवेक व्यास माधव एक्सप्रेस
थांदला पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बहुत धूम धाम से मनाया गया
कृष्ण जन्माष्टमी केवल भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव से कहीं अधिक है; यह उनके द्वारा धारण किए गए शाश्वत मूल्यों का स्मरण कराती है। भगवान कृष्ण प्रेम, करुणा और ज्ञान के सर्वोच्च प्रतीक माने जाते हैं। पवित्र ग्रंथ भगवद् गीता में उनके उपदेशों से आज भी लोगों को मार्गदर्शन और प्रेरणा मिलती है वही विद्यालय प्राचार्य श्री मंगलसिंग नायक एवं समस्त शिक्षकों के द्वारा श्री कृष्ण भगवान का महा अभिषेक एवं पूजन आरती की गई उसके पश्चात छात्राओं के द्वारा राधा कृष्ण की सुंदर झांकी एवं नृत्य की प्रस्तुति कि गई तथा श्री कृष्ण भगवान के जनोत्सव की लीला छात्राओं ने अपने अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत की उसके साथ ही मटकी सजावट प्रतियोगिता की गई जिसमें छात्राओं द्वारा सुंदर मटकी सजा कर भगवान के प्रति अपने प्रेम और भाव को प्रकट किया अंत में जिन छात्राओं ने श्रेष्ठ प्रस्तुति दी उनका सम्मान किया और श्री मति किरण बाला चौहान द्वारा सभी को प्रसाद वितरण कर के कार्यक्रम सम्पन्न हुआ
